

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष ने युवाओं से किया संवाद.
=================================
- जनजाति के विकास के सम्बन्ध में छात्रों से जाना उनका विचार..
सिंगरौली : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य की अध्यक्षता एवं सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, देवसर विधानसभा के विधायक राजेन्द्र मेश्राम, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, के गरिमामय उपस्थिति में पीएम शासकीय महाविद्यालय बैढ़न में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजित हुआ। कार्यक्रम के शुरूआत में श्री आर्य ने परिसर ने एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। युवा संवाद कार्यक्रम के प्रारंभ में आयोग के सदस्य श्री आर के द्विवेदी द्वारा अनुसूचित जनजाति आयोग के सम्बन्ध जानकारी देकर छात्रों को आयोग के क्रियान्वयन एवं महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में छात्रों से संवाद कर अध्यक्ष ने जन जातियों के विकास के सम्बन्ध में छात्रो से उनके विचार जाने। छात्रो पूरे उत्साह के साथ अपने मन की बात रखी।
अध्यक्ष श्री आर्य ने छात्रो को संबोधित करते हुये कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जन जाति आयोग जन जाति के समुचित विकास के लिए सदैव तत्पर है। समाज के सभी वर्गो को अपने देश के संविधान की जानकारी होनी चाहिए। जन जाति समाज की अपनी एक अनोखी पहचान उनका अनोखी संस्कृति है जिससे हम सभी प्राचीन काल से किसी न किसी रूप में जुड़े हुयें। उन्होने कहा कि हमे जन जाति सास्कृति एवं परम्पराओ को संरक्षित करने के लिए उनके समुचित विकास में हम सभी को अपना योगदान देना होगा। आप सभी युवाओ के सुझाव जन जाति के विकास हेतु योजनाओ बनाने में सहायक होगे। उनहो ने छात्रों से अग्रह किया कि सोसल मीडिया में कम समय बिताये एवं अपने जीवन लक्ष्य निर्धारित कर उस पर पूरी एकाग्रता से आगे बड़कर अपने देश प्रदेश का नाम रोशन करे। वही सिंगरौली विधायक द्वारा विद्यालयो एवं महाविद्यालयो में संविधान का अनिवार्य रूप छात्रो को परिचय देकर संविधान का महत्व बताने पर जोर दिया गया। वही देवसर विधायक ने विश्व आदिवासी दिवस, भगवान बिरसा मुण्डा जयंती जैसे महत्वपूर्ण जन जाति त्योहारो के आयोजन में उत्साह के साथ सामिल होने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष श्री आर्य द्वारा परिसर में सिकल सेल एनेमिया स्क्रीनिंग शिविर का अवलोकन किया गया। अध्यक्षता द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इन शिविरो को विद्यालयो एवं महाविद्यालयो में आयोजन कर छात्रो को इस बिमारी के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, तहसीलदार सविता यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य एम.यू सिद्दीकी उपस्थित रहे।




