सीमा की रक्षा करने वाले जवानों और अन्न पैदा करने वाले किसानों के सम्मान के लिए काम कर रही है प्रदेश सरकार- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
65 करोड रुपए की लागत से होगा बेड़िया मंडी का विकास
मुख्यमंत्री ने 266 करोड रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
दिवाली से मिलेगी लाडली बहनों को 1500 रुपए की राशि
📝🎯खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार देश की सीमा पर जान की बाजी लगाने वाले और सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों तथा खेतों में कड़ी मेहनत कर अन्न पैदा करने वाले किसानों के सम्मान के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार कमजोर और गरीब वर्ग की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। गरीब आदमी की जिंदगी में दो वक्त की रोटी और सुख की नींद नसीब हो इसके लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 19 जून को खरगोन जिले के बेड़िया में विश्व सिकलसेल दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 266 करोड रुपए की लागत की 24 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी किया तथा सिकलसेल के मरीजों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति के प्रमाण पत्र तथा अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। कार्यक्रम में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक श्री सचिन बिरला, श्री राजकुमार मेव, श्री बालकृष्ण पाटीदार, श्रीमती छाया मोरे, जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्राह्मणे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनु बाई तंवर, उपाध्यक्ष श्री बापू सिंह परिहार, कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा, अन्य जनप्रतिनिधि एवं आधिकारी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर तरक्की कर कर रहा
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर तरक्की कर रहा है और विश्व में देश का नाम हो रहा है। हमारी सरकार किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं की जिंदगी बदलने और उन्हें खुशहाल बनाने का काम कर रही है। निमाड़ क्षेत्र में मां नर्मदा का पानी खेतों तक पहुंचाया जा रहा है और इससे खेतों में फैसले लहलहा रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसानों को सम्मान निधि देने की योजना बनाई है और किसानों को इसका लाभ भी मिल रहा है। मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां गेहूं पर किसानों को प्रति क्विंटल 2600 रुपए दिए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार कृषि को प्रोत्साहन दे रही है और किसानों को उद्यमी बनने के लिए काम कर रही है। प्रदेश सरकार कपास से धागा बनाने, उससे कपड़ा बनाने और रेडीमेड गारमेंट की फैक्ट्री लगाने का आंदोलन चला रही है। प्रदेश सरकार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी काम कर रही है और किसानों को अनुदान पर सोलर पैनल कनेक्शन दिया जाएगा। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और वह अपने संयंत्र में पैदा होने वाली अतिरिक्त बिजली प्रदेश सरकार को बेच भी सकेंगे। प्रदेश सरकार ने मूंग और उड़द के समर्थन मूल्य पर खरीदी के इंतजाम किए हैं। दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। देश में दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश की भागीदारी अभी 09 प्रतिशत है इसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। जिन किसानों को गाय भैंस पालन के लिए 25 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा।
अक्टूबर में दिवाली त्योहार से लाडली बहनों को हर माह मिलेंगे 1500 रुपए
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगे प्रदेश सरकार रक्षाबंधन के त्योहार पर लाडली बहनों को 250 रुपए की अतिरिक्त राशि देगी और अक्टूबर में दिवाली त्योहार से लाडली बहनों को हर माह 1500 रुपए की राशि दी जाएगी। इस राशि को बढ़ाकर 03 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार मानवीय मूल्यों पर काम कर रही है और गरीबों की मदद कर रही है। गरीबों और जरूरतमंद की जान बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने एयर एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोग अपना आयुष्मान कार्ड बना लें, जिससे गंभीर बीमारी के समय जान बचाने के लिए उन्हें बड़े शहरों के अच्छे अस्पतालों में उपचार के लिए हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर से प्रदेश सरकार अपने खर्चे से भेजेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक दुर्घटना में सड़कों पर घायल लोगों को अस्पताल पहुंचने में लोग डरते थे। हमारी सरकार ने राह-वीर योजना लागू की है। अब यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाता है और उसकी जान बचाता है तो उसे 25 हजार रुपए का इनाम प्रदेश सरकार देगी।
शासकीय सेवकों के प्रमोशन होने के बाद 02 लाख पद होंगे रिक्त
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शासकीय सेवकों के 09 सालों से रुके प्रमोशन के मामले को हल कर दिया है और अब अनुसूचित जाति, जनजाति और सामान्य वर्ग के शासकीय सेवकों के प्रमोशन का रास्ता साफ कर दिया है। प्रमोशन होने से 02 लाख पद रिक्त होंगे और इससे नए लोगों की भर्ती का अवसर मिलेगा। प्रदेश सरकार शासकीय सेवाओं में भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देगी। आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। लोकमाता अहिल्याबाई के नाम पर महेश्वर में कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया था और उनके सम्मान में अहिल्या बटालियन का गठन किया गया है।
भगवान राम प्रदेश में जिन स्थानों से गुजरे थे उन स्थानों पर बनेंगे राम पथ गमन मार्ग
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 19 धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री बंद कर दी है। प्रदेश में खुले में मांस की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। नगरीय क्षेत्र में गीता भवन बनाए जाएंगे। भगवान राम प्रदेश में जिन स्थानों से गुजरे थे उन पर राम पथ गमन मार्ग बनाया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वी जन्म शताब्दी के अवसर पर ग्वालियर में कैबिनेट की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। संदीपनी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों के तर्ज पर पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इन स्कूलों में विभिन्न प्रकार के कोर्स और छात्र-छात्राओं के लिए बसों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक बस सेवा शुरू करने की योजना बना रही है। इससे ग्रामीण जनता को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में घोषणा की कि बेड़ियां मिर्च मंडी के विकास के लिए 65 करोड रुपए की राशि दी जाएगी। इसी प्रकार खनगांव से खेड़ीखुर्द मार्ग पर 05 करोड रुपए की लागत से पुल निर्माण किया जाएगा। बांसवा से घोसला मार्ग पर सिड़कुई नदी पर 06 करोड रुपए के लागत से पुल बनाया जाएगा। भीकनगांव से झिरन्या तक सड़क निर्माण के लिए 38 करोड रुपए दिए जाएंगे। बेड़ियां एवं बासवा बायपास निर्माण के लिए 21 करोड रुपए स्वीकृत किए जाएंगे। बेड़ियां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन किया जाएगा और बड़वाह में 100 का अस्पताल बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कार्यक्रम के पश्चात एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में आम का पौधा लगाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
धनबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-8 पर कांपते मिले दो बच्चे, RPF के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ से सामने आई असलियत
29/12/2025
Trump congratulates Thailand, Cambodia leaders on ceasefire
29/12/2025
सभासद अर्जुन पटेल के आवास पर लगा बिजली बिल कैंप
29/12/2025
दुमका में पर्पल फेयर: दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मिला सम्मान*
29/12/2025
कनीय पौधा संरक्षण कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, कंप्यूटर और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख*
29/12/2025
खलिहान में आग लगने से किसान का सपना खाक, ढाई बीघा का धान जलकर हुआ राख*
29/12/2025
26 जनवरी से छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता रथ यात्रा होगा प्रारंभ माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का परिपालन मुख्य सचिव छ्ग शासन, जिलाधीश महासमुंद विनय लंगेह नहीं कर रहे हैं ये आर्थिक लाभ लेकर चला रहे हैं अवैध करणी कृपा उद्योग, उच्च न्यायलय के आदेश के अवमानना मुख्यमंत्री द्वारा आदेश पर कार्यवाही नहीं करने पर रेल रोको आंदोलन कर संविधान के शपथ के अनुसार चलाओ प्रदेश का आव्हान करेंगे किसान रथ यात्रा के माध्यम से -किसान मोर्चा
29/12/2025
कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया; वरिष्ठ सदस्य सम्मानित, जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण*
29/12/2025
कड़ाके की ठंड में राहत देने सड़कों पर उतरे उपायुक्त; जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण*
29/12/2025
What you need to know about ‘ Battle of the Sexes ‘ tennis match
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!