A2Z सभी खबर सभी जिले कीपालीराजस्थान

हर घर तिरंगा अभियान, बाइक रैली निकाली।

हर घर तिरंगा अभियान, बाइक रैली निकाली।

हर घर तिरंगा अभियान, बाइक रैली निकाली।

सुमेरपुर:सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम पंचायत दुजाना के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों ने राजकीय विद्यालय के छात्रों की अगुवाई में बाइक रैली निकाली। रैली ग्राम पंचायत से शुरू होकर मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस ग्राम पंचायत में समाप्त हुई।

इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी सुरेश सिंह राजपुरोहित ने बताया है कि 15 अगस्त तक देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों और दफ्तरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पंचायत के जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाल कर ग्रामवासियों को 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनने की शपथ दिलाई गई

बाइक रैली में प्रमुख रूप से गोविंद कुमार मीणा, फतेह लाल, संपतराज वैष्णव, गुणराज मीणा, छगन मीणा,दूदाराम मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत के कर्मचारी एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित नागरिक उपस्थित थे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!