Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

ढाबर में फॉलोअप शिविर में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, कई प्रकरणों का मौके पर हुआ निस्तारण।

24 Jul 2026, 05:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

ढाबर में फॉलोअप शिविर में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, कई प्रकरणों का मौके पर हुआ निस्तारण।

रोहट पंचायत समिति रोहट की ग्राम पंचायत ढाबर में शुक्रवार 24 जुलाई 2026 को ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन प्रभारी एवं रोहट तहसीलदार दीलप सिंह के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर प्रशासक सायर मल सुथार,  समाजसेवी प्रभु राम सुथार तथा ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में पंचायतीराज, राजस्व, चिकित्सा, वन, कृषि, पशुपालन, विद्युत, जलदाय एवं अन्य विभागों द्वारा ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान एक पात्र परिवार को विवाह पंजीयन योजना के अंतर्गत प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। साथ ही जन्म प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज भी वितरित किए गए। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। इनमें दुदीया में 3 बिघा शमशान भूमि के लिए आवंटन की मांग की 2 पट्टे, 8 म्यूटेशन, 8 शुद्धिकरण, 1 बंटवारा, 3 वृद्धावस्था पेंशन पीपीओ, 15 जनआधार सत्यापन, 25 जाति प्रमाण-पत्र, 6 मूल निवास प्रमाण-पत्र सहित जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र के प्रकरणों का निस्तारण कर लाभार्थियों को राहत प्रदान की गई। इसके अलावा पालनहार योजना, तारबंदी, पाइपलाइन, घरेलू विद्युत कनेक्शन एवं पशुधन पॉलिसी से संबंधित मामलों पर भी आवश्यक कार्रवाई की गई। शिविर में राजस्व विभाग के आरआई मदन लाल, पटवारी विनिता खत्री, भंवरलाल, ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह, कनिष्ठ सहायक जोग सिंह, कृषि विभाग के अमिषा चावला,  विद्युत विभाग के जेईएन, पीएचईडी विभाग के नंदनी, नारायण सिंह, परिवहन विभाग से पप्पू राम बिश्नोई ,पंचायत कार्मिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनियां भी मौजूद रहीं। ग्रामीणों ने फॉलोअप शिविर के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभउठाया तथा प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

IMG20260724141318 01
oplus_32
IMG20260724141250 01
oplus_32
IMG20260724125456 01
oplus_32
IMG20260724125611 01
oplus_32
IMG20260724125433 01
oplus_32

IMG20260724130805

IMG20260724131157 01
oplus_32
IMG20260724125418 01
oplus_32
IMG20260724125629 01
oplus_32
IMG20260724132419 01
oplus_32

IMG20260724130830

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत

# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की01 Oct

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू

म्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!