
गुरु पूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई2026 को
जोधपुर ग्राम जालेली नायला वाया बनाड़-आसारानाडा (जोधपुर) में गुरु पूर्णिमा का महोत्सव तपोनिधि अखाड़ा श्री निरंजनी रामेश्वर महादेव धुणा के महंत देवेंद्र गिरि महाराज के सान्निध्य में होगा। चेन्नई प्रवासी गुरुभक्त रामलाल सुथार ने बताया कि 28 जुलाई को रात्रि 10 बजे से रात्रि जागरण होगा। 29 जुलाई2026 को गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम सुबह 9 बजे से होगा। इसी दिन दोपहर 12 बजे से समाधि पूजा एवं प्रसादी होगी। इसमें चेन्नई, बेंगलूरु एवं मुम्बई के भक्त भाग लेंगे।









