27जुलाई। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को पाली जिले के मारवाड जंक्शन दौरे पर रहीं।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


27जुलाई। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को पाली जिले के मारवाड जंक्शन दौरे पर रहीं।

जहां उन्होंने स्टेट हाईवे 61 स्काई ओवर ब्रिज का व करोड़ो रुपये के विकास कार्याे का शिलान्यास व लोकार्पण किया। साथ ही मारवाड़ जंक्शन उपखंड मुख्यालय स्थित झाझरियां हनुमान मंदिर परिसर में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। सिरियारी और सवराड़ गांव की नदियों पर बने पुलों तथा रानी-भिवाड़िया सड़क मार्ग के नवीनीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया।
उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संबोधित करते हुये कहा कि यहां पर इतने विकास कार्य हुये है कि उनको गिनाउगीं नही बल्कि जनता स्वयं देख रही है कि समयबद्ध रूप से योजना बनाकर कम समय में तेज व आधुनिक तरीके से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में सरकार ने गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों को धरातल पर उतारकर जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास किया है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से सड़क, पुल और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे किए जा रहे हैं तथा सरकार विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। उपमुख्यमंत्री ने लोगों से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में भगवान के दर्शन कर देश प्रदेश खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व सांसद पुष्प जैन, मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी, प्रधान मंगलाराम, उपखंड अधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsम्यूटेशन के नाम पर कथित अवैध वसूली के आरोप में निलंबित सीआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।