
अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या व जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा जनपद में सुरक्षा यातायात व्यवस्था हेतु बैरियर ड्यूटी स्थल का भ्रमण निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
अयोध्या।
आज दिनांक 29.10.2024 को पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या राजकरन नय्यर द्वारा अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा कानून व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु नयाघाट, राम की पैड़ी, रामकथा पार्क, लतामंगेशकर चौक, सरयू
नदी घाट, आरती स्थल, कार्यक्रम स्थल आदि का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था सढृढ़ बनाने हेतु प्रत्येक ड्यूटी पॉइन्ट का निरीक्षण किया गया तथा रस्सा पार्टी बैरियर ड्यूटी स्थलों पर लगे अधिकारी कर्मचारीगण को भीड़ नियत्रण सतर्क रहने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गया।





