A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

आगरा से अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइट…नए साल में मिलेगी सौगात, छह दिन होगा संचालन

आगरा से अहमदाबाद की भी सीधी फ्लाइट शुरू होने वाली है। इंडिगो एयरलाइंस ने बृहस्पतिवार को इस बारे में घोषणा की। फ्लाइट सप्ताह में 6 दिन तक संचालित की जाएगी। केवल बुधवार को यह उड़ान नहीं आएगी। इस उड़ान से आगरा-अलीगढ़ मंडल के कपड़ा व्यापारियों को सुविधा हो जाएगी।इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर देवराज पांडे ने बताया कि 14 जनवरी से शुरू हो रही आगरा-अहमदाबाद फ्लाइट के लिए एटीआर विमान उपलब्ध कराया जाएगा, जो 78 सीटर है। अहमदाबाद से यह सुबह 11:35 बजे उड़ान भरेगा और ठीक 2 घंटे की उड़ान के बाद दोपहर 1:35 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर आएगा। यहां से दोपहर 1:55 बजे विमान अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगा और शाम 4 बजे पहुंचेगा। इस फ्लाइट के नंबर 7581 और 7582 हैं।

Oplus_131072

पूर्व में भी आगरा से अहमदाबाद के बीच उड़ान शुरू की गई थी, लेकिन विमानों की कमी के कारण इसे बंद कर दिया गया था। तब भी आगरा से इस फ्लाइट को अच्छा रिस्पांस मिला था। आगरा से फिलहाल बंगलूरू, हैदराबाद और मुंबई के लिए फ्लाइट हैं।

mohd Mohsin

Jurnalist,(Editor)आगरा ,उत्तर प्रदेश
Back to top button
error: Content is protected !!