
दिनदहाड़े पंचायत समिति के घर फायरिंग कर अपराधी फरार
संवाददाता मंझौल
चेरियाबरियारपुर में एक चौंकाने वाली घटना घटी, जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने फायरिंग की और फरार हो गए। घटना चेरियाबरियारपुर पुलिस के नाक के आगे हुई,और चेरियाबरियारपुर पुलिस देखते रह गई। जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजमी हैं।घटना के अनुसार, बुधवार को दिन के करीब 11 बजे दो अपराधी बाइक पर पश्चिम दिशा की ओर से आये और अर्जुन चौधरी के घर पर सात राउंड फायरिंग की। इसके बाद वे मंझौल की ओर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सात खोखा बरामद किए हैं।इस घटना को प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के बिरोध में अविश्वास प्रस्ताव के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।अर्जुन चौधरी पंचायत समिति सदस्य है, पीड़ित अर्जुन चौधरी ने चार लोगों पर आरोप लगाया है, जिनमें पंसस मनोज भारती, चिंटू सिंह, निरंजन सिंह और डब्लू ईश्वर शामिल हैं। उन्होंनें पत्रकारों को बताया कि 2 फरवरी वर्तमान प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव लगाये गए, जिसका 19 फरवरी को शक्ति परिक्षण होना है। इसके लिए फोन के माध्यम से अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मत करने को दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक बेगूसराय ने घटनास्थल पर पहुंचकर दिशा-निर्देश दिए और अनुमंडल पुलिस कप्तान के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहें हैं। जिला पुलिस कप्तान ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि घटना के सभी बिंदुओं पर छानबीन के बाद विधिसम्मत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
चेरिया बरियारपुर से अरुण साह कि रिपोर्ट