A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

जिले के सात मंदिरों व पर्यटनों को मिला यूपी का सबसे बड़ा बजट (7 करोड़) (25 लाख) का बजट शासन से मिली मंजूरी

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर:-

बहराइच । प्रदेश सरकार द्वारा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आकर्षित किये जाने के उद्देश्य से उन्हें पर्यटक सुविधायें उपलब्ध कराये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में पर्यटन विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में परियोजनायें स्वीकृत की गई हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर प्रदेश में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं में विकास के साथ-साथ पर्यटकों के आवागमन में बढ़ोत्तरी होगी।

जिसके तहत पर्यटन विभाग की तरफ से जिले के 07 सिद्ध मन्दिरों एवं पर्यटन स्थलों के कायाकल्प के लिए करीब रू. 725 लाख धनराशि को शासन द्वारा मंजूरी मिली है। इसको लेकर शासनादेश भी जारी हो गया है। जल्द ही टेण्डर कराते हुए कार्य भी शुरू करा दिये जाएगें।

यह जानकारी देते हुए जिला पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि मा. जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी मोनिका रानी के प्रयास से वित्तीय वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत रू. 700 लाख से अधिक के कार्य स्वीकृत किये गए हैं। इस धनराशि से स्वीकृत मन्दिरों एवं पर्यटन स्थलों का सुन्दरीकरण एवं मूलभूत सुविधाओं का विकास कराया जाएगा।

जिला पर्यटन सूचना अधिकारी ने बताया कि राज्य सेक्टर के अन्तर्गत सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रस्ताव पर शहर में स्थित चित्रगुप्त मान्दिर के पर्यटन विकास कार्य हेतु रू. 92.77 लाख स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार विधायक महसी सुरेश्वर सिंह के प्रस्ताव पर विधानसमा क्षेत्र महसी में स्थित परसननाथन मन्दिर, शंकरपुर के पर्यटन विकास हेतु रू. 58.35 लाख की धनराशि स्वीकृत की गयी है। जबकि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रस्ताव पर विकास खण्ड पयागपुर स्थित बघेल झील के ईको पर्यटन विकास हेतु रू. 285.42 लाख स्वीकृत किया गया है।

जिला पर्यटन सूचना अधिकारी ने बताया कि जिला योजना द्वितीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत विकास खण्ड पयागपुर के ग्राम सचौली स्थित बागेश्वर नाथ शिव मन्दिर के पर्यटन विकास हेतु रू. 58.83 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज अन्तर्गत विकास खण्ड कैसरगंज के ग्राम पंचायत जगतापुरघाट पर हनुमान मन्दिर के पर्यटन विकास हेतु रू. 123.07 लाख की की धनराशि स्वीकृत की गयी। सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रस्ताव पर विकास खण्ड पयागपुर अन्तर्गत ग्राम इमलियागंज में गायबपीर बाबा सिद्ध बाबा स्थल के पर्यटन विकास हेतु रू. 75 लाख की धनराशि स्वीकृति स्वीकृत की गयी है।

जिला पर्यटन सूचना अधिकारी ने बताया कि जनपद लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, अयोध्या, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, बॉदा, शाहजहांपुर, संतकबीरनगर, महोबा के साथ-साथ जनपद बहराइच में ईको पर्यटन साइनेज के कार्य हेतु समेकित रूप् से रू. 487.61 लाख की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि सभी कार्यो के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड को शासन द्वारा कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।

उत्तर प्रदेश बहराइच से प्रखर तिवारी की रिपोर्ट

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़


Discover more from Vande Bharat Live Tv News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Back to top button
error: Content is protected !!