
सू0वि0 अयोध्या 28 जून 2025।
Vande bharat live tv news
अयोध्या।
माननीय जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा ने आज सुधार-गृह अयोध्या में आधुनिक तकनीक युक्त पुस्तकालय का उद्धघाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर, वरिष्ठ अधीक्षक कारागार उदय प्रताप मिश्र सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। जनपद न्यायाधीश ने जिलाधिकारी के साथ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक पुस्तकालय से सुधार गृह में आए बच्चों को पढ़ाई की रुचि एवं ज्ञान वर्धन में लाभकारी होगा।









