
जनपद मीराजापुर थाना को० कटरा, थाना चील्ह, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लूट के अभियोग से सम्बन्धित ₹20-20 हजार के इनामिया दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल / गिरफ्तार, कब्जे से दो अदद अवैध तमंचा कारतुस, एक अदद मंगलसूत्र व एक अदद बेस्लेट तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटसाइकिल बरामद-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘सोमेन बर्मा’ द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा लूट – छिनैती जैसी संगीन अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है।उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक: 13.08.2025 को थाना को० कटरा, थाना चील्ह, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चील्ह पर पंजीकृत मु०अ०सं० 194/2025 धारा 309(4) बीएनएस तथा थाना को० कटरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 242/25 धारा 309 (4) बीएनएस से सम्बन्धित ₹20-20 हजार के इनामिया अभियुक्त थाना कोण्कटरा क्षेत्रान्तर्गत ओझाला पुल के पास से 01 मोटरसाइकिल सवार 02 नफर शातिर अभियुक्तों 1. प्रिंस तिवारी पुत्र स्व० सुनील तिवारी निवासी ग्राम जगन्नाथपुर गोहिया थाना गोपीगंज जनपद भदोही व 2. अमन सिंह उर्फ गुलशन सिंह पुत्र भूपेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम चेकबेसाहू थाना गोपीगंज जनपद भदोही को दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। दौराने गिरफ्तारी अभियुक्त द्वारा गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम के द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में अभियुक्त प्रिंस तिवारी उपरोक्त के पैर में गोली लगी तथा अभियुक्त अमन उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त प्रिंस तिवारी को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो प्रिंस तिवारी व अमन सिंह उपरोक्त के पास से घटना में प्रयुक्त 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 03 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस, जनपद वाराणसी के थाना मिर्जामुराद क्षेत्र से चोरी की गयी नीली अपाचे मोटर साइकिल, लूट की गयी 3980 रुपये, पीली धातु की एक अदद मंगलसूत्र तथा एक अदद सफेद धातु की बेस्लेट बरामद किया गया। उक्त पुलिस मुठभेड़ व गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को० कटरा पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. प्रिंस तिवारी पुत्र स्व० सुनील तिवारी निवासी ग्राम जगन्नाथपुर गोहिया थाना गोपीगंज जनपद भदोही उम्र 24 वर्ष। 2. अमन सिंह उर्फ गुलशन सिंह पुत्र भूपेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम चेकबेसाहू थाना गोपीगंज जनपद भदोही, उम्र 25 वर्ष।
विवरण बरामदगी-
1. घटना में प्रयुक्त 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 03 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस । 2. घटना में प्रयुक्त चोरी की नीली अपाचे मोटर साइकिल (बिना नम्बर प्लेट)। 3. पीली धातु की एक अदद मंगलसूत्र तथा एक अदद सफेद धातु की बेस्लेट। 4. लूट की गयी 3980 रुपये।
आपराधिक इतिहास का विवरण-
(अभियुक्त प्रिन्स तिवारी उपरोक्त) 1- मु0अ0सं0-55/23 धारा 392/411 भादवि0 थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर। 2- मु0अ0सं0-54/23 धारा 392/411 भादवि0 थाना जिगना जनपद मीरजापुर। 3- मु0अ0सं0-111/25 धारा 304, 313, 317(2), 317(4), 317 (5) बीएनएस थाना चील्ह जनपद मीरजापुर।4- मु0अ0सं0-110/25 धारा 304, 313, 317(2), 317(4), 317 (5) बीएनएस थाना चील्ह जनपद मीरजापुर। 5- मु0अ0सं0-113/25 धारा 109 (1) बीएनएस व 3/25,27 आयुध अधि० थाना चील्ह जनपद मीरजापुर। 6- मु0अ0सं0 242/25 धारा 309 (4) बीएनएस थाना को० कटरा जनपद मीरजापुर। 7- मु0अ0सं0 194/25 धारा 309(4) बीएनएस थाना चील्ह जनपद मीरजापुर। 8- मु0अ0सं0-92/2023 धारा 392,411 भादवि0 थाना औराई जनपद भदोही। 9- मु0अ0सं0-84/2023 धारा 394,411 भादवि0 थाना सुरियाँवा जनपद भदोही। 10- मु0अ0सं0-86/2023 धारा 392,411 भादवि0 थाना सुरियाँवा जनपद भदोही। 11- मु0अ0सं0-89/2023 धारा 392,411 भादवि0 थाना सुरियाँवा जनपद भदोही। 12- मु0अ0सं0-90/2023 धारा 3/25 आयुध अधि० थाना थाना सुरियाँवा जनपद भदोही। 13-मु0अ0सं0-186/2023 धारा 392,411 भादवि0 थाना झुंसी जनपद प्रयागराज। 14-मु0अ0सं0-139/2025 धारा 317 (2) बीएनएस थाना कीडगंज जनपद प्रयागराज । 15- मु0अ0सं0-177/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम थाना विंध्याचल ।जनपद मीराजापुर
(अभियुक्त अमन सिंह उर्फ गुलशन सिंह उपरोक्त) 1- मु0अ0सं0 242/25 धारा 309 (4) बीएनएस को० कटरा जनपद मीरजापुर। 2- मु0अ0सं0 194/25 धारा 309 (4) बीएनएस थाना चील्ह जनपद मीरजापुर।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक बैद्यनाथ सिंह, थाना को० कटरा मय पुलिस टीम थाना को० कटरा जनपद मीरजापुर।प्रभारी निरीक्षक विजयशंकर सिंह, थाना चील्ह मय पुलिस टीम थाना चील्ह जनपद मीरजापुर। उप-निरीक्षक प्रदीप सिंह प्रभारी एसओजी मय पुलिस टीम। उप-निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस मय पुलिस टीम।













