
+++++++++++++++++++++++++++++++++++++ नागपुर, 08 सितंबर 2025-: भारत ने मेंस हॉकी एशिया कप 2025 में खिताब हासिल कर लिया है। बिहार के राजगीर खेल मैदान में कल रविवार 07 सितंबर को टीम इंडिया ने डिफेंडिंग चैंपियन साउथ कोरिया को 04-01 से फायनल मैच में पराजित किया। जानकारी के अनुसार भारत ने चौथी बार हॉकी एशिया कप जीता है। भारत ने इस विजय के साथ ही 2026 विश्व कप में भी अपनी जगह बना ली है। जानकारी अनुसार भारत से फायनल मैच के पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दाग दिया। दूसरे क्वार्टर में दिल प्रीत सिंह ने गोल किया और भारत को 2-0 की बढ़त भी दिला दी। तीसरे क्वार्टर में दिल प्रीत सिंह ने एक और गोल दागा, चौथें क्वार्टर में अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और भारत को 4-0 से आगे कर दिया। साउथ कोरिया से सोन डायन ने एकमात्र गोल दागा। टीम इंडिया ने पांचवीं बार की चैंपियन साउथ कोरिया को फायनल मैच में हराते हुए चौथीं बार टाइटल जीता है। इसके पूर्व भारत ने 2017 में मलेशिया को फायनल मैच हराकर आखिरी बार एशिया कप हासिल किया था। गोल स्कोर इस प्रकार है- सुखजीतसिंह -पहला मिनट, दिल प्रीत सिंह-28वां मिनट, दिल प्रीत सिंह-45वां मिनट, अमित रोहिदास-50वां मिनट, । साउथ कोरिया- सोन डायन- 51वां मिनट। एशिया कप हॉकी 2025में भारत की स्थिति- 29 अगस्त-भारत का स्कोर 4, चीन-01, भारत ने जीता। 31 अगस्त-भारत का स्कोर-3, जापान-2, भारत जीता। 01सितंबर-भारत का स्कोर-15, कजाकिस्तान-0,भारत जीता । 03 सितंबर-भारत का स्कोर-2,कोरिया-2, मैच ड्रा। 04 सितंबर-भारत का स्कोर-4, मलेशिया-1, भारत जीता। 06सितंबर- भारत का स्कोर-7, चीन-0 मैच भारत ने जीता। हॉकी मैच एशिया कप में भारत के नाम अबतक 4 खिताब हो गए हैं। यह खिताब साउथ कोरिया के बाद सबसे अधिक टाइटल का रिकॉर्ड है। कोरिया ने पांच टाइटल जीते हैं। पाकिस्तान ने 3टाइटल जीते है। हॉकी एशिया के अबतक के चैंपियन- साउथ कोरिया-टाइटल-5, वर्ष-1994,1999,2009, 2013, 2022, रनरअप-2 ।। भारत-टाइटल-4, वर्ष-2003, 2007,2017,2025,रनरअप-2 ।। पाकिस्तान-टाइटल-3,वर्ष-1982,1985,1989, रनरअप-3 ।।मलेशिया-टाइटल- 0, रनरअप-2 ।।। भारतीय टीम- हरमन प्रीत सिंह-कप्तान, अभिषेक नैन, कृष्ण बहादुर पाठक-गोलकीपर, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, सुमित, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह, संजय , राजिंदर सिंह। । सबस्टियुटस -: सूरज करकेरा-गोलकीपर, जरमन प्रीत सिंह, दिल प्रीत सिंह,अमित रोहिदास, राजकुमार पाल, मन प्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा ।।