A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सशक्त पंचायत नेत्री अभियान द्वितीय दिवस:- हम सब चुनकर तुमको लाए, फिर पति क्यों पंचायत चलाएं, तुम्हें क्या हो गया है- राज्य प्रशिक्षक अमित तोमर

बरेली। मिशन शक्ति 5 के अन्तर्गत उपनिदेशक पंचायत श्री महेंद्र सिंह जी के दिशा निर्देशन में सशक्त पंचायत नेत्री अभियान में चयनित महिला पंचायत प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पंचायत लर्निंग सेंटर ग्राम पंचायत भरतौल में आयोजित किया गया।

सशक्त पंचायत नेत्री अभियान द्वितीय दिवस:-
हम सब चुनकर तुमको लाए, फिर पति क्यों पंचायत चलाएं, तुम्हें क्या हो गया है- राज्य प्रशिक्षक अमित तोमर

बरेली। मिशन शक्ति 5 के अन्तर्गत उपनिदेशक पंचायत श्री महेंद्र सिंह जी के दिशा निर्देशन में सशक्त पंचायत नेत्री अभियान में चयनित महिला पंचायत प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पंचायत लर्निंग सेंटर ग्राम पंचायत भरतौल में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम राज्य प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर एवं सोनल तोमर ने सामूहिक रूप से गीत तुम्हें क्या हो गया है गाया। दूसरे दिन के सत्रों का परिचय कराते हुए पासिंग दा बाल गेम के माध्यम से रीकैप किया गया। द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण में प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर, सोनल तोमर, सोहेव रजा और राहत जहान ने 73 वां संविधान संशोधन, महिला आरक्षण, स्थानीय सरकार की जिम्मेदारियां और सीमाएं, स्थानीय स्वशासन में महिलाओं के लिए आरक्षण का उद्देश्य, पंचायती राज व्यवस्था और उसके विभिन्न घटक, विभिन्न हित धारकों की पहचान, पारस्परिक निर्भरता और मूल्यों की मैपिंग, पंचायती राज संस्थाओं की पहुंच, जानकारी और भागीदारी आदि को विभिन्न लघु समूह गतिविधि, सहभागी चर्चा, मूल्य मानचित्रण, मूल्य वेब अभ्यास, बैनर, चाक, ब्लैक बोर्ड आदि के माध्यम से विभिन्न विषयों को समझाया गया। प्रशिक्षण में प्रमुख रूप से राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत भरतौल प्रधान प्रवेश जी, प्रधान सोनी गंगवार, ओमवती, राम पोथी देवी, वीनू देवी, सीमा देवी, मीना, गायत्री देवी, चंद्रप्रभा, सरोज, विनीता सिंह आदि महिला प्रधानों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में मंडलीय परियोजना प्रबंधक सचिन देव, मंडलीय सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन राजपाल सिंह, पंचायत सहायक निशा, पूर्व प्रधान रीत राम आदि का विशेष योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!