
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
गुरुवार 11 दिसंबर 2025,
============> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार देश मे जनगणना का कार्य दो चरणों में कराया जायेगा। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने मंगलवार 09 दिसंबर को लोकसभा में बतलाया कि जनगणना-2027, की प्रक्रिया को दो चरणों में पूरा किया जायेगा, जिसकी शुरुआत वर्ष 2026 में घरों की सूची बनाने और घरों का डेटा एकत्रित करने के साथ होगा। सदन मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के एक सवाल के लिखित जवाब में पूरा विवरण देते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जी ने कहा कि जनगणना के प्रथम चरण में आवास गणना और इसके दूसरे चरण में आबादी की गणना की जायेगी। जानकारी अनुसार जनगणना का प्रथम चरण अप्रैल 2026 से शुरू होगा। इसके लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेश टाइम लाइन तय करेंगे। जनगणना का दूसरे चरण मे आबादी की गणना होगी और यह फरवरी 2027 मे होगा। जानकारी अनुसार जनगणना 2027 की टाइम लाइन पिछली जनगणनाओं में अपनाए गए तरीकों के आधार पर ही रखी गई है। गृहमंत्रालय के अनुसार 01 मार्च 2027 को रात 12’बजे पूरे देश में गिनती के लिए रेफरेंस डेट होगी। लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के बर्फीले क्षेत्रों आबादी की गणना सितंबर 2026 में की जायेगी। 01 अक्टूबर 2026 को रेफरेंस डेट माना जायेगा। जानकारी के अनुसार जनगणना का अधिकतर काम पेपरलेस होगा। मोबाईल एप्प, पोर्टल, रियल टाइम डेटा ट्रांसफर से जनगणना बहुत हद तक पेपरलेस होगा। कागज पर लिखी हुई जानकारी को पढ़ने के लिए एआई आधारित इंटेलिजेंस कैरेक्टर रिकगनीशन टूल्स होंगे। जीपीएस टैगिंग और प्री कोडेड ड्राप डाउन मैन्यु की भी व्यवस्था मे गलती की गुंजाइश नहीं रहेगी। जनगणना मे आम लोगों की मदद के लिए राष्ट्रव्यापी प्रचार प्रसार भी होगा। जानकारी अनुसार जनगणना में इस प्रकार से जानकारी पूछी जायेगी-; मकान मालिक का नाम और परिवार के सदस्यों की जानकारी, नाम आयु लिंग, जन्मतिथि, आर्थिक और शैक्षणिक जानकारी, व्यवसाय, शिक्षा का स्तर, साक्षरता राष्ट्रीयता। घर का पता और रहने की अवधि, मकान कच्चा है अथवा पक्का, कमरों की संख्या, घर में बिजली है कि नहीं, शौचालय, खाना पकाने में चूल्हे का उपयोग होता है या गैस । टीवी, टेलीफोन, कंप्यूटर, मोबाइल फोन, वाहन जैसी कोई संपत्ति है या नहीं, यह पूरी जानकारी डिजिटल रूप से होगी। मोबाइल एप्प और ऑनलाइन बेबसाइट के माध्यम से जनगणना होगी। इसके लिए प्रगणकों को उनके मोबाइल मे एक एप्प भी डाउनलोड कराया जायेगा। इस एप्प में लोगों की पूरी जानकारी लेंगे और उसी समय उसे अपलोड भी करेंगे। इससे समय की भी बचत होगी।







