A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशहरदोई

हरदोई: भाकियू (स्वराज) की महत्वपूर्ण बैठक में किसानों की एकजुटता, जरूरतमंदों को भोजन व कंबल वितरण, दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं की मनोनयन

हरदोई।
जनपद हरदोई के थाना बेहटा क्षेत्र अंतर्गत मानपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) की एक महत्वपूर्ण श्रद्धांजलि एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाकियू (स्वराज) के जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में आशाराम मेमोरियल इंटर कॉलेज, मानपुर में दिनांक 25 दिसंबर 2025 को संपन्न हुआ। यह आयोजन तहसील अध्यक्ष के पूज्य पिताजी की स्मृति में किया गया, जिसमें संगठन पदाधिकारियों और किसानों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद व गरीब लोगों को भोजन कराया गया, इसके पश्चात ठंड को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मानवीय पहल को किसान संगठन की सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक बताया गया।

बैठक में भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के हजारों किसान कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान किसानों की समस्याओं—फसल का उचित मूल्य, सिंचाई, बिजली, खाद-बीज, प्रशासनिक उदासीनता—पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि किसानों की आवाज़ को मजबूती से शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा और जब तक समाधान नहीं होगा, संगठन संघर्ष करता रहेगा।

बैठक के दौरान संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से दो दर्जन से अधिक नए कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया, जिनका उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। नव-मनोनीत कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए किसानों के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें
मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह,
मंडल उपाध्यक्ष राहुल सिंह फौजी,
जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव,
जिला महासचिव (प्रमुख) राहुल दीक्षित,
जिला सचिव प्रमुख वैभव श्रीवास्तव,
जिला उपाध्यक्ष प्रमुख मनोज दीक्षित
तहसील अध्यक्ष सवायजपुर कृष्ण मोहन बाजपेई
युवा मोर्चा तहसील अध्यक्ष आयुष सिंह सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं किसान नेता शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया।

VAIBHAV SHRIVASTAVA HARDOI UP

VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTRICT HEAD HARDOI UTTAR PRADESH
Back to top button
error: Content is protected !!