
मिजापुर मड़िहान थाना क्षेत्र के मड़िहान बाजार में मंगलवार की भोर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां एक सौतेले बेटे ने अपनी मां और भाई की निर्मम हत्या 
मिजापुर मड़िहान थाना क्षेत्र के मड़िहान बाजार में मंगलवार की भोर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक सौतेले बेटे ने अपनी मां और भाई की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने दोनों शवों को ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया, लेकिन राहगीरों की सतर्कता से पूरी घटना का पदार्फाश हो गया। स्थानीय बाजार निवासी बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी आयुष गुप्ता (32 वर्ष) और उनकी मां उषा गुप्ता (62 वर्ष) की धारदार हथियार से उनके ही सौतेले बेटे राहुल गुप्ता ने हत्या कर दी। दोनों शवों को एक ट्रैक्टर ट्राली में लादा- हत्या के बाद, आरोपी ने दोनों शवों को एक ट्रैक्टर ट्राली पर लादा और उन्हें ठिकाने लगाने के इरादे से ले जाने लगा। हालांकि, किस्मत का खेल देखिए कि आयुष का शव रास्ते में मड़िहान तिराहे पर गिर गया। इसके बाद, आरोपी ने उषा देवी के शव को पटेवर मड़िहान ब्रांच नहर में फेंक दिया। सौतेले भाई का तिराहे पर गिरा शव-शवों को ठिकाने लगाने की कोशिश के दौरान, जब आरोपी वापसी में तिराहे पर सौतेले भाई का शव गिरा हुआ देखकर उसे चादर से ढकने का प्रयास कर रहा था, तभी बाजार में मौजूद दो राहगीरों की नजर उस पर पड़ी। शोर मचाने पर आरोपी घबराकर अपने घर की ओर भाग निकला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी राहुल गुप्ता को ट्रैक्टर ट्राली और हथियार सहित हिरासत में ले लिया। सौतेली मां के शव को नहर में फेंका
पुलिस पूछताछ के दौरान, आरोपी राहुल गुप्ता = घटना सुन जनता क्रोधित, आरोपी को पुलिस ने दबोचा सौतेली मां और भाई की हत्या करने वाले आरोपी राहुल गुप्ता को हिरासत में ले लिया गया है। आयुष के शव को मोर्चरी हाउस भेजा गया है। ऊषा गुप्ता के शव की तलाश की जा रही है। मड़िहान ब्रांच की नहर में की जा रही है। घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था अपनी सौतेली मां के शव को नहर में फेंकने की बात कबूल कर ली। पुलिस की टीम नहर में फेंके गए शव की खोजबीन के लिए अभियान शुरू की। ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी द्वारा बताए गए पटेवर गांव से लगभग साढ़े तीन किलोमीटर दूर हसरा गांव के सामने ऊषा देवी का शव पानी में उतराया मिला। इस निर्मम हत्याकांड से लोग स्तब्ध हैं।







