A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

अजब-गजब: मरम्मत पर खर्च किए जा रहे 20 लाख, प्राचार्यों को का का पता ही नहीं

शासकीय बजट का खुलेआम हो रहा दुरूपयोग, रीठी विकास खंड का मामला

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.

रीठी विकास खंड के चार स्कूलों में 20 लाख रुपए की लागत से कराए जा रहे मरम्मत कार्य का कोई धनीधोरी नहीं है। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी, हाई स्कूल खम्हरिया, हाई स्कूल बांधा एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल बड़गांव में वर्तमान समय में मरम्मत का कार्य जो चल रहा है। उस कार्य की जानकारी तो किसी प्राचार्य तक को नहीं है। जिसके बाद मरम्मत कार्य संदेह के घेरे में है और कई सवाल भी खड़े कर रहा है।

महज खानापूर्ति, निगरानी सिस्टम फेल

देखा गया कि मरम्मत कार्यों में महज खानापूर्ति ही की जा रही है। इस्टीमेट में कौन-कौन से कार्य हैं। इसकी जानकारी फिलहाल प्राचार्यों को नहीं है। इतना ही नहीं उक्त कार्य किस मद से कराया जा रहा है। ठेकेदार कौन है, काम के बाद राशि का भुगतान कहां से होगा। प्रत्येक मामले में प्राचार्य अपने आप को अंजान बता रहे हैं। उक्त मरम्मत कार्य ने विकास खंड में मची अंधेरगर्दी को उजागर कर दिया है।

बीईओ के तबादले के बाद रिलीव का इंतजार

बताया गया कि यहां पर मरम्मत का कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा है। इसके बावजूद प्राचार्यों की चुप्पी इस कदर हावी रही कि वे स्थानांतरित बीईओ के रिलीव का इंतजार करते रहे। अब कुछ जगहों पर बताया जा रहा है कि बीईओ ने ही मौखिक रूप से कार्य को लेकर आदेश दिया था।

मामले ने उड़ाई विभाग की नींद

शासकीय बजट को ठिकाने लगाने में तुले रीठी विकास खंड के अधिकारियों के इस कारनामे ने शिक्षा विभाग की नींद उड़ाकर रख दी है। विभागीय गलियारों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब देखना यह होगा कि इस अजब-गजब मामले में जिले के अधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं या फिर पूरा मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

इनका कहना है –
कार्य और भुगतान के संबंध में अधिक जानकारी नहीं है। बीईओ ने कार्य देखने को कहा था।
*भारत सिंह ठाकुर,* प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय रीठी।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!