Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल झपटमारी गैंग का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

10 Jun 2026, 02:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
WhatsApp Image 2026 06 10 at 1.58.59 PM

WhatsApp Image 2026 06 10 at 1.58.59 PM

🚨 सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल झपटमारी गैंग का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

गागलहेड़ी पुलिस ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर हुई मोबाइल लूट का किया खुलासा, घटना में प्रयुक्त बाइक और चोरी का मोबाइल बरामद

सहारनपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गागलहेड़ी पुलिस ने मोबाइल फोन झपटमारी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और झपटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18.03.2026 को वादी सुमित कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम सुनेहटी खड़खड़ी थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर ने थाना गागलहेड़ी में तहरीर देकर बताया था कि दिनांक 17.03.2026 को तीन अज्ञात युवकों द्वारा उसका मोबाइल फोन Samsung F15 5G छीनकर फरार हो गए थे। मामले में थाना गागलहेड़ी पर मुकदमा अपराध संख्या 83/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष गागलहेड़ी श्री धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार जांच और तलाश में जुटी हुई थी।

इसी क्रम में दिनांक 09.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना गागलहेड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल झपटमारी की घटना में शामिल दो वांछित अभियुक्तों—

  1. मोहित पुत्र राजवीर निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना बड़गांव, सहारनपुर
  2. समीर पुत्र इंतजार निवासी ग्राम कुटबा माजरा थाना बड़गांव, सहारनपुर

को भांबरी तिराहे से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में झपटा गया Samsung F15 5G मोबाइल फोन (हल्का बैंगनी रंग) तथा वारदात में प्रयुक्त HF Deluxe मोटरसाइकिल संख्या UP11BF5985 बरामद की गई।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी अक्षित (जो वर्तमान में सहारनपुर जेल में बंद है) के साथ मिलकर करीब तीन महीने पहले रात के समय दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर नन्हेड़ा गाजी पुल के ऊपर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से मोबाइल झपटमारी की थी। घटना के बाद मोबाइल को मोटरसाइकिल के यूटिलिटी बॉक्स में छिपाकर रखा गया था और उसे बेचने की फिराक में जा रहे थे।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बरामदगी:

✅ 01 मोबाइल फोन Samsung F15 5G (घटना से संबंधित)
✅ 01 मोटरसाइकिल HF Deluxe (वारदात में प्रयुक्त)

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. मोहित पुत्र राजवीर, थाना बड़गांव क्षेत्र
  2. समीर पुत्र इंतजार, थाना बड़गांव क्षेत्र

पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कुमार थाना गागलहेड़ी सहित उपनिरीक्षक एवं पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

सहारनपुर पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल झपटमारी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
सहारनपुर

🎤 निर्भीक पत्रकारिता | निष्पक्ष खबर | जनता की आवाज़
📞 संपर्क सूत्र: 8217554083

🔥 सच्चाई के साथ… हर खबर आपके बीच…

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya05 Sep

गया में 7सितंबर को आयोजित होगा TEJAS कार्यक्रम, युवाओं को मिलेगा स्टार्टअप मार्गदर्शन l

गया में 7 सितंबर को आयोजित होगा ‘TEJAS’ कार्यक्रम, युवाओं को मिलेगा स्टार्टअप मार्गदर्शन जिला उद्योग केंद्र एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
JTET परीक्षा 11 अक्टूबर को, दिसंबर में आएगा रिजल्ट; JAC ने शिक्षा विभाग को सौंपी पूरी टाइमलाइन
Ranchi05 Sep

JTET परीक्षा 11 अक्टूबर को, दिसंबर में आएगा रिजल्ट; JAC ने शिक्षा विभाग को सौंपी पूरी टाइमलाइन

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के साथ सकेन्द्र बैठा की रिपोर्ट l झारखंड में 9 साल बाद जेटेट…

पूरी खबर पढ़ें →
झारखंड कैडर के 26 आईपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर निभा रहे अहम जिम्मेदारी, झारखंड कैडर के कई आईपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर वर्षों से राज्य से कई अधिकारी वर्षों से राज्य से बाहर
साइबर फ्रॉड मामले में कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल खाते से जुड़े अभियुक्त गिरफ्तार
Kaimur (Bhabua)05 Sep

साइबर फ्रॉड मामले में कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल खाते से जुड़े अभियुक्त गिरफ्तार

साइबर फ्रॉड मामले में कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल खाते से जुड़े अभियुक्त गिरफ्तार भभुआ/कैमूर, 05 सितंबर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!