गया में 7सितंबर को आयोजित होगा TEJAS कार्यक्रम, युवाओं को मिलेगा स्टार्टअप मार्गदर्शन l
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गया में 7 सितंबर को आयोजित होगा ‘TEJAS’ कार्यक्रम, युवाओं को मिलेगा स्टार्टअप मार्गदर्शन
जिला उद्योग केंद्र एवं जिला प्रशासन की पहल
। युवाओं और नवोदित उद्यमियों को स्टार्टअप एवं उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से ‘TEJAS’ कार्यक्रम का आयोजन 7 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे हरिदास सेमिनरी ऑडिटोरियम, गया में किया जाएगा।
Startup India और DPIIT की इस पहल के अंतर्गत युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों तथा नवोदित उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, मेंटरशिप और इनक्यूबेशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में गया के जिलाधिकारी तथा मगध क्षेत्र के IG श्री विकास वैभव के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का प्रस्ताव है। वे प्रतिभागियों को उद्यमिता, नवाचार और नेतृत्व के विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
स्कूलों, महाविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। उद्योग विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए बस परिवहन की व्यवस्था भी की जाएगी।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर देंगे और उन्हें अपने स्टार्टअप विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
उद्योग विभाग एवं जिला प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों से अधिकाधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsगुरुवार रात देर गंगा बैराज मार्ग पर अचानक सामने आए गड्ढे से बचने के प्रयास में तेज रफ्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के साथ सकेन्द्र बैठा की रिपोर्ट l झारखंड में 9 साल बाद जेटेट…
पूरी खबर पढ़ें →
साइबर फ्रॉड मामले में कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल खाते से जुड़े अभियुक्त गिरफ्तार भभुआ/कैमूर, 05 सितंबर…
पूरी खबर पढ़ें →
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के साथ सकेन्द्र बैठा की रिपोर्ट l रांचीः झारखंड के आईपीएस अफसर केंद्रीय…
पूरी खबर पढ़ें →
दूसरे बच्चों को स्कूल जाते देख पढ़ने की जिद करती थी मासूम रागिनी; आर्थिक तंगी के बीच परिवार…
पूरी खबर पढ़ें →
तामेश्वरनाथ धाम में सजा कुश्ती का अखाड़ा, ब्रह्मानंद ने लड़ी सबसे बड़ी कुश्ती संतकबीरनगर/श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।