झारखंड कैडर के 26 आईपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर निभा रहे अहम जिम्मेदारी, झारखंड कैडर के कई आईपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर वर्षों से राज्य से कई अधिकारी वर्षों से राज्य से बाहर

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के साथ सकेन्द्र बैठा की रिपोर्ट l
रांचीः झारखंड के आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर जाकर काम करना बेहद पसंद है. यही वजह है कि झारखंड कैडर के बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारी इस समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं.
उपलब्ध सूची के अनुसार झारखंड कैडर के 26 आईपीएस अधिकारी केंद्र सरकार की विभिन्न संस्थाओं और केंद्रीय संगठनों में अलग-अलग पदों पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. इनमें डीजी स्तर से लेकर एसपी स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं. इनमें कई ऐसे वरिष्ठ अधिकारी हैं, जो लंबे समय से झारखंड से बाहर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. इससे झारखंड कैडर के वरिष्ठ अधिकारियों का एक बड़ा हिस्सा लंबे समय से राज्य पुलिस की नियमित व्यवस्था से बाहर है.
ये 26 आईपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
डीजी संपत मीणा, एडीजी स्तर में संजय ए. लाठकर, नवीन कुमार सिंह, बलजीत सिंह, आशीष बत्रा, आईजी स्तर में साकेत कुमार सिंह, होमकर अमोल वेणुकांत, कुलदीप द्विवेदी, अभिषेक, ए. विजया लक्ष्मी, अनूप टी. मैथ्यू शामिल हैं. इसके अलावा डीआईजी स्तर में डॉक्टर तमिल वानन, अनीश गुप्ता, पी. मुरुगन, सुरेंद्र कुमार झा, शिवानी तिवारी, चंदन कुमार झा, जया रॉय हैं. साथ ही
एसपी स्तर में अखिलेश बी. वॉरियर, अंशुमन कुमार, प्रियंका मीणा, प्रांजल रुंडला, आर. रामकुमार, विनीत कुमार, के. विजय शंकर, शुभांशु जैन के नाम शामिल हैं.
कई अधिकारी पांच से 16 साल तक केंद्रीय सेवा में
झारखंड पुलिस की 2026 सिविल लिस्ट में भी कई अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति लंबे समय से दर्ज है. मसलन बलजीत सिंह की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की तारीख 11 फरवरी 2010 दर्ज है. इस हिसाब से वह करीब 16 साल से अधिक समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. जबकि डीजी रैंक की आईपीएस संपत मीणा 18 सितंबर 2017 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. वहीं आशीष बत्रा की प्रतिनियुक्ति 13 सितंबर 2019 से ही केंद्रीय प्रतिनयुक्ति पर है. आईपीएस कुलदीप द्विवेदी 8 जनवरी 2021 से और नवीन कुमार सिंह 23 मई 2021 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. इसी तरह प्रियंका मीणा 20 जून 2022 से, आर. रामकुमार 7 नवंबर 2023 से और प्रांजल रुंडला 26 जून 2024 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं.
बलजीत सिंह सबसे लंबे समय से
लंबी अवधि की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति वाले अधिकारियों में बलजीत सिंह सबसे आगे हैं. 1996 बैच के बलजीत सिंह फरवरी 2010 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. इसके बाद 1994 बैच के संपत मीणा का नंबर आता है, जो सितंबर 2017 से केंद्र में हैं. इस सूची में 1996 बैच के नवीन कुमार सिंह, 1997 बैच के आशीष बत्रा, 2005 बैच के कुलदीप द्विवेदी, 2013 बैच की प्रियंका मीणा और 2015 बैच के प्रांजल रुंडला व आर. रामकुमार जैसे अधिकारी भी शामिल हैं.
केंद्र में झारखंड कैडर के IPS अफसरों का दबदबा
झारखंड कैडर के कई आईपीएस अधिकारी केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण सुरक्षा, जांच और खुफिया संस्थाओं में अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं. सीबीआई, एनआईए, आईबी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एनटीआरओ और अन्य केंद्रीय संस्थानों में तैनात ये अधिकारी अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.1994 बैच की आईपीएस संपत मीणा सीबीआई में विशेष निदेशक के रूप में महत्वपूर्ण अनुसंधान की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. 1995 बैच के संजय आनंदराव लाठकर परमाणु ऊर्जा विभाग में एडीजी सुरक्षा हैं. 1996 बैच के नवीन कुमार सिंह एनएसए से जुड़े हैं, जबकि इसी बैच के बलजीत सिंह इंटेलिजेंस ब्यूरो में तैनात हैं.
1997 बैच के आशीष बत्रा लंबे समय तक एनआईए में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के बाद वर्तमान में विशेष अध्ययन पर हैं. 2002 बैच के साकेत कुमार सिंह सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर के आईजी हैं. 2004 बैच के अमोल वीनुकांत होमकर सीआरपीएफ के जम्मू सेक्टर में आईजी हैं.
झारखंड कैडर के कई आईपीएस सीबीआई में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. सीबीआई में कुलदीप द्विवेदी और अनूप टी. मैथ्यू संयुक्त निदेशक हैं, जबकि अनिश गुप्ता भी संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. अभिषेक आईबी में एडिशनल डिप्टी डायरेक्टर हैं और ए. विजयालक्ष्मी ने इसी साल सीआरपीएफ दिल्ली में योगदान दिया है.
अन्य अफसर भी केंद्र में विशेष भूमिका में
डाॅ. एम. तमिलवाणन, सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद, संयुक्त निदेशक हैं. पी. मुरुगन सीबीआई में हैं, सुरेंद्र कुमार झा बीएसएफ के डीआईजी है. शिवानी तिवारी सीबीआई लखनऊ में हैं, चंदन कुमार झा आईटीबीपी, डीआईजी हैं. जया रॉय एनआईए में है. अखिलेश बी. वॉरियर एनटीआरओ में है. अंशुमन कुमार इंटेलिजेंस ब्यूरो के संयुक्त उप निदेशक हैं. प्रियंका मीणा एनसीआरबी में है, आर. रामकुमार सीबीआई में हैं. विनीत कुमार इंटेलिजेंस ब्यूरो, दिल्ली, सहायक निदेशक हैं. के. विजय शंकर कैबिनेट सचिवालय में है और शुभांशु जैन इंटेलिजेंस ब्यूरो, सहायक निदेशक है.
और कई अफसर जाने की तैयारी में
वहीं दूसरी ओर झारखंड कैडर के कई आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी में हैं. इनमें जमशेदपुर के पूर्व एसएसपी पीयूष पांडेय और उनकी पत्नी निधि द्विवेदी के नाम प्रमुख हैं. दोनों अधिकारियों ने केंद्र सरकार के अधीन प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन किया है. पीयूष पांडेय 2014 बैच और निधि द्विवेदी 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. झारखंड पुलिस की 2026 सिविल लिस्ट में फिलहाल दोनों की तैनाती पुलिस मुख्यालय में दर्ज है.
इसके अलावा एटीएस के एसपी रह चुके ऋषभ झा का नाम भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की दौड़ में बताया जा रहा है. यदि इन अधिकारियों को राज्य सरकार से अनुमति मिलती है, तो केंद्र में विभिन्न सुरक्षा और जांच एजेंसियों में उनकी तैनाती का रास्ता साफ हो सकता है.
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






