Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Darbhanga

ई.वी.एम. भंडार गृह में हुआ बड़ा निरीक्षण

12 Jun 2026, 09:02 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
EVM Warehouse Inspection Darbhanga

ईवीएम सुरक्षा व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

दरभंगा, 11 जून 2026। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम की स्थिति, मशीनों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। यह जांच मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की गई। इसके बाद जिलाधिकारी ने बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार मशीनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार झा, धनंजय कुमार, सत्यनारायण पासवान, जवाहर लाल शर्मा, गोपाल ठाकुर और दुर्गानंद मौजूद रहे। अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आज नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा पुलिस कार्यालय गया में आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर मीडिया सेल के पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की गई l
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya21 Sep

स्वास्थ्य संस्थानों पर सर्जरी सुविधा बढ़ाने की कवायद l

स्वास्थ्य संस्थानों पर सर्जरी सुविधा बढ़ाने की कवायद अस्पतालों में परिवार नियोजन के तहत 23 बंध्याकरण गया, 21…

पूरी खबर पढ़ें →
आज पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा आगामी पितृपक्ष मेला 2026के मद्देनजर विष्णुपद मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया l
मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा गांधी मैदान, गया का निरीक्षण किया गया l
Gaya20 Sep

मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा गांधी मैदान, गया का निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 20.09.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के गया आगमन के मद्देनजर नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा गांधी…

पूरी खबर पढ़ें →
गृहरक्षकों के आश्रितों को बड़ी राहत, 6 अनुकंपा प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत
Kaimur (Bhabua)19 Sep

गृहरक्षकों के आश्रितों को बड़ी राहत, 6 अनुकंपा प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत

कैमूर में अनुकंपा के आधार पर 6 गृहरक्षकों के आश्रितों के चयन को मिली मंजूरी आज दिनांक 19.09.2026…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!