Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली : जिले में स्थित अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर’ का शुभारंभ हुआ है।

16 Jun 2026, 09:52 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260616 093548
जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला 

 

 

सिंगरौली : जिले में स्थित अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी में  जन कल्याण शिविर आयोजित।

पात्र हितग्राहियों को मिल रहा है योजनाओं का सीधा लाभ

सिंगरौली : जिले में स्थित अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर’ का शुभारंभ हुआ है।

    (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली: जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशन में आयोजित यह विशेष शिविर 15, 16 एवं 18 जून 2026 को लगाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता के काम को आसान बनाना और सरकारी योजनाओं को सीधे उनके दरवाजे तक पहुँचाने के साथ-साथ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना है।

यह शिविर आम नागरिकों के लिए बेहद सुविधाजनक और नागरिक-अनुकूल बनाया गया है, जहाँ पूरे जून महीने चलने वाले ‘पीएम स्वनिधि लोक कल्याण मेले’ का तालमेल भी देखने को मिल रहा है। इससे छोटे कारोबारियों और स्ट्रीट वेंडर्स को सीधा लाभ मिल रहा है। शिविर में नगर निगम के कर्मचारी आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और लैपटॉप के साथ मुस्तैद हैं, ताकि आवेदकों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और उनका काम तुरंत ऑनलाइन दर्ज हो सके। यहाँ एक ही छत के नीचे पीएम आवास योजना (शहरी), पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान भारत, वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड, लखपति दीदी योजना, श्रम योगी मानधन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री संबल 2.0, पीएम जन मन योजना और सभी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के लिए विशेष सहायता केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ लोग भारी उत्साह के साथ पहुँच रहे हैं।

नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि नगर निगम का ध्येय ‘श्रम से समृद्धि’ और ‘डिजिटल से समृद्धि’ के संकल्प को धरातल पर उतारना है। यह शिविर नगरीय क्षेत्र के हर गरीब, श्रमिक, महिला और छोटे व्यवसायी को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का एक बड़ा माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने शिविर का बारीकी से निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों, गृहणियों और वेंडर्स से अपील की है कि वे 16 और 18 जून को भी आयोजित होने वाले इस शिविर में अपने पहचान पत्र, बैंक पासबुक और समग्र आईडी जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुँचकर इस पारदर्शी और त्वरित सेवा का सीधा लाभ उठाए।इस अवसर पर  नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर  आरपी बैस, सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

 

 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अवैध कॉलोनाइजरों पर बड़ी कार्रवाई: 15 दिनों में अवैध निर्माण हटाने का अल्टीमेटम, नहीं हटाने पर दर्ज होगी एफआईआर
Sagar05 Sep

अवैध कॉलोनाइजरों पर बड़ी कार्रवाई: 15 दिनों में अवैध निर्माण हटाने का अल्टीमेटम, नहीं हटाने पर दर्ज होगी एफआईआर

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बिना अनुमति अवैध रूप से प्लॉटिंग करने और…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सेवा ही भगवान श्री कृष्ण की सच्ची भक्ति है – विधायक लारिया
Sagar05 Sep

गौ सेवा ही भगवान श्री कृष्ण की सच्ची भक्ति है – विधायक लारिया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री मोहन यादव की मंशानुसार प्रदेश की सभी…

पूरी खबर पढ़ें →
501 तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम, भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित|
Ratlam04 Sep

501 तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम, भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित|

जावरा (नि प्र) भारत विकास परिषद मध्य भारत प्रांत शाखा जावरा द्वारा 501 तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम में…

पूरी खबर पढ़ें →
बम्होरी बीका में बिजली व्यवस्था को मिला ‘डबल पावर’ 5 से 10 MVA हुआ ट्रांसफार्मर
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

बम्होरी बीका में बिजली व्यवस्था को मिला ‘डबल पावर’ 5 से 10 MVA हुआ ट्रांसफार्मर

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विद्युत अधोसंरचना को मजबूत करने…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव महासभा की वाहन रैली का शहर कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव महासभा की वाहन रैली का शहर कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी *श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर यादव…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!