Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

पलामू क्षेत्रीय पुलिस मीट-2026 में गढ़वा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, आदित्य कुमार नायक बने ओवरऑल इंडिविजुअल चैंपियन

19 Jun 2026, 05:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा  ✅ गढ़वा। लातेहार जिले में 17 से 19 जून 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय पलामू क्षेत्रीय पुलिस मीट-2026 में गढ़वा पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में गढ़वा, पलामू और लातेहार जिलों के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया।FB IMG 1781869768883पुलिस मीट के दौरान साइंटिफिक एड्स टू इन्वेस्टिगेशन, फोरेंसिक साइंस, क्राइम इन्वेस्टिगेशन, लॉ-रूल्स एंड जजमेंट, फिंगर प्रिंट, क्राइम सीन फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी, लिफ्टिंग एंड पैकेजिंग, कंप्यूटर, मेडिको-लीगल तथा डॉग स्क्वॉड सहित विभिन्न विषयों पर परीक्षण आयोजित किए गए।

इस प्रतियोगिता में पुलिस अवर निरीक्षक आदित्य कुमार नायक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्राइम इन्वेस्टिगेशन, लॉ-रूल्स एंड जजमेंट, फोरेंसिक साइंस (लिखित परीक्षा) तथा सीन ऑफ क्राइम फोटोग्राफी में गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं फिंगर प्रिंट प्रैक्टिकल एवं ओरल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता। कुल तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर वह पलामू क्षेत्रीय पुलिस मीट-2026 के ओवरऑल इंडिविजुअल चैंपियन बने।FB IMG 1781869765669

इसके अलावा पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम ने फोरेंसिक साइंस और मेडिको-लीगल विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए।

पूरी प्रतियोगिता के दौरान गढ़वा जिला पुलिस टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पलामू रेंज पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में ओवरऑल रनर-अप का गौरव प्राप्त किया। इस उपलब्धि से गढ़वा पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है और अधिकारियों व जवानों ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नागौद एवं चुरहट रेलवे स्टेशन पर आयोजित हुए कार्यक्रम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली किया संबोधन
Satna25 Oct

नागौद एवं चुरहट रेलवे स्टेशन पर आयोजित हुए कार्यक्रम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली किया संबोधन

सतना । सतना-देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल लाइन के उद्घाटन तथा देवेन्द्र नगर-चुरहट ट्रेन सेवा के शुभारंभ का…

पूरी खबर पढ़ें →
मैहर ने रचा इतिहास! ग्राम बेरमा ने स्वामित्व योजना में पूरे मध्यप्रदेश में मारा प्रथम स्थान, कलेक्टर ने किया सम्मानित!
Maihar25 Oct

मैहर ने रचा इतिहास! ग्राम बेरमा ने स्वामित्व योजना में पूरे मध्यप्रदेश में मारा प्रथम स्थान, कलेक्टर ने किया सम्मानित!

स्वामित्व योजना में ग्राम बेरमा ने मध्यप्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान* कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने अधिकारियों और…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर-मालवा में दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता: गाय पालने वाले पशुपालकों को मिलेगा ₹1 लाख तक का पुरस्कार डोंगरगांव और तनोड़िया में होगी दो
बाबा विश्वनाथ दरबार में पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक !! हाज‍िरी लगाकर किया दर्शन-पूजन…
स्वर्गीय श्रीमति सिया देवी के पुण्यतिथि पर किया गया पौधारोपण।
Munger25 Oct

स्वर्गीय श्रीमति सिया देवी के पुण्यतिथि पर किया गया पौधारोपण।

प्रेस विज्ञप्ति लल्लू पोखर स्थित रामधनी सिंह छात्रावास भूमिहार बोर्डिंग में शनिवार को मुंगेर सिविल कोर्ट के वरिष्ठ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!