ग्राम बिल्ला के युवा का हुआ था भारतीय नौसेना में चयन ललितपुर जिले के ग्राम बिल्ला निवासी द्वारिका प्रसाद राजपूत के सुपुत्र संदीप राजपूत का चयन भारतीय नौसेना (इंडियन नेवी) में हुआ था। वह फरवरी 2026 में पांच महीने के लिए ट्रेनिंग पर चिल्का ओडिशा गए हुए थे पांच महीने के बाद जब संदीप अपने गांव पहुंचे तो बिल्ला तिगैला पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। आस-पास के क्षेत्र से भी लोग पहुंचे और फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया इस मौके पर भारत माता की जय, देश भक्ति के नारे लगाए सबसे पहले संदीप ने अपने गांव के श्री हनुमान जी मंदिर, राम जानकी मंदिर जाकर माथा टेका और भगवान का आशीर्वाद लिया उसके बाद वह अपने घर गए जहां पर परिजनों ने तिलक लगाकर और फूल माला पहना कर स्वागत किया। पूरे गांव में संदीप के सेना में भर्ती होने से खुशी का माहौल है संदीप राजपूत ने बताया कि उनके पिता एक किसान हैं उनका बचपन से ही एक सपना था कि वह देश सेवा करेंगे जिसके लिए उनके माता पिता के साथ पूरे परिवार ने उनका साथ दिया संदीप ने बताया कि यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत और तैयारी की और आज उनका सपना पूरा हो गया संदीप ने युवाओं से देश सेवा में आने की अपील की संदीप के नौ सेना में चयन की खुशी में गांव में जलूस निकाला गया जगह जगह तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया इस मौके पर परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







