सिंगरौली: नगर निगम आयुक्त ने की राजस्व वसूली एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सिंगरौली: नगर निगम आयुक्त ने की राजस्व वसूली एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा।
लापरवाही बरतने पर 10 वार्ड प्रभारियों का वेतन रोका दो निलंबित।
(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)
सिंगरौली : नगर पालिक निगम कार्यालय में नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान की अध्यक्षता में राजस्व वसूली एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व संग्रहण की प्रगति, जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों एवं विभागीय लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। वार्ड स्तर पर राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर 10 वार्ड प्रभारियों का वेतन आगामी आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए। वहीं, कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही पाए जाने पर वार्ड प्रभारी नवल किशोर एवं अशोक कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। इसके साथ ही दो कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि आगामी 6 माह के लिए बढ़ाई गई।
आयुक्त ने बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए राजस्व वसूली में सराहनीय योगदान देने वाले मो. वकील एवं वैभव गोस्वामी की प्रशंसा की।
बैठक में आयुक्त ने शहर में संचालित अवैध नल कनेक्शनों को चिन्हित कर तत्काल कार्यवाही करने, ट्रेड लाइसेंस बनाने के कार्य में तेजी लाने तथा समग्र आईडी संबल योजना एवं सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व वृद्धि एवं नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयास करने के निर्देश दिए।बैठक में उपायुक्त आरपी बैंस,नवजीवन बिहार के प्रभारी आर बी सिंह सहित सभी वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मैहर जिले में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं उनकी शिकायतों के समाधान के लिए मंगलवार को…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी स्लीमनाबाद पुलिसने शराब पीने को पैसे नहीं देने को लेकर हुए मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी इन्द्रानगर में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी करने के मामले का कुठला…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र सिद्ध…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *लाजपतपुरा वार्ड, सागर में आयोजित विघ्नहर्ता श्री गणेश जी…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल ने म०प्र० पुलिस सोशल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।