Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: 72 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार. प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश।

26 Jun 2026, 10:30 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

AddText 06 25 05.54.44

 

 

सिंगरौली: 72 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार. प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला वन्दे भारत लाइव TV न्यूज)

सिंगरौली: जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में हुए चर्चित अंधे कत्लकांड का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे अवैध प्रेम संबंध और घरेलू विवाद मुख्य कारण रहे।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 21 जून 2026 को ग्राम भरी निवासी रघुनाथ उर्फ सरजू खेवार (38 वर्ष) का शव नेशनल हाईवे-39 किनारे बोल्डर के पीछे संदिग्ध अवस्था में मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, जिसके बाद चितरंगी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि मृतक का अपनी पत्नी रामकली खेवार से अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने जब महिला से गहन पूछताछ की तो उसने कई बार बयान बदले, जिससे संदेह और गहरा गया।

 

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि रामकली का माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मलगा निवासी नीरज कुमार साह से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत होती थी। महिला ने अपने प्रेमी से कहा था कि उसका पति उनके संबंधों में बाधा बन रहा है और उसे रास्ते से हटाना जरूरी है।

 

पुलिस के अनुसार 19 जून को मृतक एक शादी समारोह में शामिल होने ग्राम भरी से निकला था। इसी दौरान प्रेमी नीरज कुमार साह अपने साथी सूरज सिंह गोंड के साथ मौके पर पहुंचा और मृतक को शराब पिलाने के बहाने नेशनल हाईवे-39 के किनारे ले गया। वहां दोनों ने मिलकर मृतक के साथ मारपीट की और पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को सड़क किनारे बोल्डर के पीछे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। बाद में नीरज ने फोन कर रामकली को घटना की जानकारी दी।

 

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

1. नीरज कुमार साह (23 वर्ष) निवासी ग्राम मलगा, थाना माड़ा।

2. सूरज सिंह गोंड (22 वर्ष) निवासी ग्राम मलगा, थाना माड़ा।

3. रामकली खेवार (30 वर्ष) पत्नी स्व. रघुनाथ उर्फ सरजू खेवार, निवासी ग्राम भरी, थाना चितरंगी।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा अन्य साक्ष्य भी जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में चितरंगी थाना प्रभारी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं लगातार पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया।

पुलिस का दावा है कि अंधे कत्ल की इस गुत्थी को महज 72 घंटे के भीतर सुलझाकर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद
Sagar21 Sep

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…

पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!