Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से की विभागीय कार्यों की समीक्षा। कानून व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया जोर।

26 Jun 2026, 10:32 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260625 214523
Oplus_131072

 

सिंगरौली: मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से की विभागीय कार्यों की समीक्षा। कानून व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया जोर।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली:  मुख्य सचिव अनुराग जैन ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेकर कानून व्यवस्था स्वास्थ्य व्यवस्था  शिक्षा व्यवस्था  पेयजल व्यवस्था एवं जनजातीय विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति का आकलन किया। उनके द्वारा अधिकारियों को योजनाओं का समय-सीमा में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को ड्रग फ्री जोन बनाने, नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाने तथा राष्ट्रीय मादक पदार्थ हेल्पलाइन 14447 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत साइबर अपराधों से बचाव संबंधी जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने, मोहर्रम से पूर्व शांति समिति की बैठकें आयोजित करने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों की निगरानी रखने को कहा गया।

खनिज विभाग की समीक्षा में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की जब्ती के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को एनीमिया, हाई रिस्क प्रेगनेंसी, टीबी मुक्त भारत मिशन और आयुष्मान भारत वय वंदना योजना के लक्ष्यों को प्राथमिकता से पूरा करने को कहा गया।

स्कूल शिक्षा विभाग को जुलाई माह में शत-प्रतिशत नामांकन, पुस्तक, गणवेश और साइकिल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान और जल गुणवत्ता की नियमित जांच करने को कहा गया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला कलेक्टर श्री गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम., जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद
Sagar21 Sep

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…

पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!