डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सम्मान में छपरवाह पार्क में स्थापित होगी गरिमा मयी प्रतिमा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी (29 जून)- महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम कटनी द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने निगम अधिकारियों को कटनी के छपरवाह पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से नाम पटल स्थापित करने एवं पार्क परिसर में उनकी गरिमामयी प्रतिमा स्थापित किए जाने संबंधी कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।
महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेशभर में महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके आदर्शों को नई पीढ़ी से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महान राष्ट्रपुरुष के सम्मान में यह पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके आदर्श, सिद्धांत एवं राष्ट्रहित में किए गए कार्य आज भी समाज और विशेष रूप से युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। ऐसे महान व्यक्तित्व के सम्मान में प्रतिमा स्थापना एवं नाम बोर्ड लगाए जाने से नागरिकों को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से परिचित होने का अवसर प्राप्त होगा।
महापौर ने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाम बोर्ड एवं प्रतिमा स्थापना से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए कार्य को शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि नागरिकों को यह महत्वपूर्ण सौगात जल्द प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर के सार्वजनिक स्थलों को न केवल सुविधायुक्त बनाने, बल्कि उन्हें सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्र प्रेरणा के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में भी सतत प्रयासरत है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।