Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

20वां सांख्यिकी दिवस मनाया गया’

30 Jun 2026, 03:17 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
10 5

20वां सांख्यिकी दिवस मनाया गया’10 5

 

पाली, 29 जून। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग पाली द्वारा सोमवार को 20वां सांख्यिकी दिवस आत्मा सभागार भवन, कृषि विभाग, पाली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रख्यात सांख्यिकीविद् एवं गणितज्ञ प्रो. पी. सी. महालनोबिस की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक नरेंद्र सिंह पुनिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. महालनोबिस के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

 

मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह पुनिया ने इस वर्ष की थीम ष्न्दसवबापदह जीम च्वजमदजपंस व ि।कउपदपेजतंजपअम क्ंजंष् पर प्रकाश डालते हुए सांख्यिकी के महत्व तथा प्रशासनिक आंकड़ों की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सांख्यिकीय गतिविधियों एवं प्रशासनिक आंकड़ों के प्रभावी उपयोग पर भी विचार व्यक्त किए।

 

सेवानिवृत्त उप निदेशक हरिश्चंद्र पारीक ने कहा कि सांख्यिकी विभाग द्वारा संकलित आंकड़े भारत एवं राज्य सरकार की योजनाओं के निर्माण, प्रभावी क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग, मूल्यांकन तथा प्रशासनिक निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

डॉ. विनिता अरोड़ा ने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशासनिक आंकड़ों का प्रभावी उपयोग सुशासन तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का आधार है।

 

उप निदेशक राजेंद्र टांक ने प्रो. पी. सी. महालनोबिस के जीवन परिचय, आर्थिक नियोजन, सांख्यिकी प्रणाली तथा सांख्यिकी के विकास में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णयानुसार महालनोबिस की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 29 जून को सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है।

 

कार्यक्रम में बीएसओ रोहट लालाराम चौधरी ने सतत विकास लक्ष्यों (ैक्ळे) से संबंधित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी। बीएसओ देसूरी श्रीमती स्वाति कुमावत ने राजस्थान सरकार की जन आधार योजना तथा बीएसओ सुमेरपुर रामप्रसाद वर्मा ने पहचान पोर्टल की जानकारी प्रस्तुत की। व्याख्याता दिनेश कुमार टेवाली ने डॉ. पी. सी. महालनोबिस की जीवनी एवं सांख्यिकी विभाग की भूमिका पर विचार व्यक्त किए।

 

सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रकाश डाबी ने विभाग द्वारा संचालित सर्वेक्षणों एवं योजनाओं की उपयोगिता बताते हुए कहा कि विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण आंकड़ों का संकलन, विश्लेषण एवं प्रस्तुतीकरण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

कार्यक्रम का संचालन मंगीलाल ने किया। इस अवसर पर सांख्यिकी ज्ञान आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले जिले के तीन छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी, कार्मिक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त उप निदेशक हरिश्चंद्र पारीक, बांगड़ महाविद्यालय पाली की सहायक आचार्य डॉ. विनिता अरोड़ा, सेवानिवृत्त सांख्यिकी अधिकारी भंवरलाल जोशी, उप निदेशक राजेंद्र टांक सहित विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!