Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

पशु तस्कर बेखौफ

01 Jul 2026, 02:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

 

IMG 20260620 WA0010

कटनी

स्लीमनाबाद क्षेत्र में लंबे समय से पशुओं की तस्करी का सिलसिला जारी है  रोज बड़ी संख्या में वाहनों में ठूंस ठूंसकर इन्हें बाहरी राज्यों और जिलों में भेजा जा रहा है। क्षेत्र में जारी पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अब तक स्थानीय पुलिस ने कोई ठोस पहल नहीं की, यही वजह है की बिना रोकटोक तस्कर अपने काम को अंजाम दे रहे है। विगत दिवस क्षेत्र से कुछ इसी तरह भेड़ बकरियों एवं अन्य पशुओं की तस्करी करते हुए वाहन कैमरे में कैद हुआ। वाहन में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि किस तरह से बकरियों को ट्रक में ठूंस ठूंस कर भरा गया है।स्थानीय लोगों के अनुसार, तस्कर ग्रामीण इलाकों से बीमार और रोगी बकरियों को कौड़ियों के दाम पर खरीद लेते हैं। साथ  ही  किसी मेडिकल जांच या वैध कागज के उन्हें ट्रकों में लादकर बाहर सप्लाई कर दिया जाता है।

पशुओं की दुर्दशा के साथ-साथ ग्रामीणों की बकरियां भी चोरी हो रही हैं। कई बकरी पालकों ने स्लीमनाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, पर आज तक एक भी बकरी बरामद नहीं हो सकी।

ग्रामीणों का आरोप है कि तस्करी की सूचना कई बार पुलिस को दी जा चुकी है, फिर भी तस्करों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शून्य है। लोगों का कहना है कि यह गोरखधंधा लंबे समय से चल रहा है और खुले आम फल-फूल रहा है।

भेड़-बकरियों को चारा-भूसे की तरह वाहनों में ठूंसा जा रहा, जिससे रास्ते में ही कई पशुओं की मौत हो जाती है। सस्ते दामों में बीमार बकरियां खरीदकर बिना स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के दूसरे राज्यों में बेची जा रही। जिन पालकों की बकरियां चोरी हुईं, उनकी एफआईआर तो दर्ज हुई पर रिकवरी अब तक नहीं।

ग्रामीणों ने प्रशासन और उच्च अधिकारियों से मांग की है कि स्लीमनाबाद क्षेत्र में नाकाबंदी कर तस्करी पर रोक लगाई जाए और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाये ।

इस संबंध में स्लीमनाबाद एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी ने कहा की क्षेत्र से हो रही पशु तस्करी की सूचनाएं पुलिस को मिली है। तस्करों को पकड़ने के प्रयास किएजा रहे है।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई ख

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!