A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

ढाबे से मोटर चोरी करने वाला शातिर चोर सिडकुल पुलिस के हत्थे चढ़ा, चोरी की क्रॉम्पटन कंपनी की मोटर बरामद,चोरी कर बेचने की फिराक में घूम रहा था आरोपी, पुलिस ने दबोचा।

फुरकान अंसारी।

हरिद्वार, 29.06.2026 को वादी संजय कुमार पुत्र भूरी सिंह निवासी प्लॉट संख्या-45, महादेव ग्रीन कॉलोनी, आनेकी हेतमपुर, थाना सिडकुल, हरिद्वार द्वारा अपने ढाबे से क्रॉम्पटन कंपनी की मोटर चोरी होने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में मु0अ0सं0 257/2026 मुकदमा दर्ज कर विवेचना उ0नि0 देवेंद्र सिंह चौहान के सुपुर्द की गई। विवेचना के दौरान दिनांक 30.06.2026 को उ0नि0 देवेंद्र सिंह चौहान को सूचना प्राप्त हुई कि आईएमसी चौक के पास निर्माणाधीन थाना भवन के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति कंधे पर सफेद कट्टा लेकर घूम रहा है। पुलिस टीम द्वारा रोककर पूछताछ करने पर व्यक्ति घबरा गया। तलाशी लेने पर कट्टे के अंदर से चोरी की गई क्रॉम्पटन कंपनी की मोटर बरामद हुई।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साजन उर्फ गुड्डू पुत्र स्व0 सोमपाल निवासी ग्राम आनेकी, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार बताया तथा स्वीकार किया कि उसने उक्त मोटर को चोरी किया था और बेचने के लिए जा रहा था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई।आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम

1. उ0नि0 देवेंद्र सिंह चौहान

2. ⁠का0 मनीष कुमार।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!