शहरी सेवा शिविरों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता, नागरिकों को मिल रहा त्वरित लाभ*

शहरी सेवा शिविरों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता, नागरिकों को मिल रहा त्वरित लाभ*


पाली, 1 जुलाई | नगर निगम पाली द्वारा संचालित शहरी सेवा शिविर अभियान- 2026 के अंतर्गत आज आयोजित शिविरों में विधायक भीमराज भाटी, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, जनप्रतिनिधि सुनील भंडारी, साबूजी, मूल सिंह भाटी, हकीम भाई सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा आमजन से संवाद किया।
नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि जनप्रतिनिधियों ने शिविरों में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की तथा अभियान के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर राहत प्रदान किए जाने के प्रयासों की सराहना की।
नगर निगम द्वारा संचालित शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 के तहत अब तक बड़ी संख्या में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र, विवाह पंजीयन, व्यापार लाइसेंस, अग्निशमन एनओसी, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में सुधार सहित अन्य नागरिक सेवाओं से संबंधित आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया जा चुका है। साथ ही लंबित भूमि एवं पट्टा संबंधी प्रकरणों के निराकरण में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।
शिविरों के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त नवीन आवेदनों का पंजीकरण भी निरंतर किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2026 तक शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। अभियान के तहत कृषि भूमि पट्टों के 89 प्रकरण, कच्ची बस्ती पट्टा निस्तारण के 25 प्रकरण, नामांतरण के 27 का निस्तारण, लीज होल्ड से फ्री होल्ड के 53 पट्टे जारी किए गए हैं।
इसी प्रकार स्ट्रीट लाइट लगाने के 54 तथा मरम्मत के 605 कार्य संपन्न किए गए हैं। जन्म, मृत्यु एवं विवाह प्रमाण-पत्रों से संबंधित 492 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 162 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया। भवन निर्माण मानचित्र के 10 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जबकि यूडी टैक्स के 10 प्रकरणों का समाधान किया गया। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 38 पेंशन सत्यापन किए गए तथा 23 नए पेंशन आवेदन प्राप्त हुए। वहीं पालनहार योजना के अंतर्गत 20 पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
नगर निगम प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने निकटतम शहरी सेवा शिविर में पहुंचकर विभिन्न नागरिक सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




