Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारत स्काउट और गाइड का जिला स्तरीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर सम्पन्न l

01 Jul 2026, 10:55 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260701 WA06251

प्रेस विज्ञप्ति गया जी। आज दिनांक 1 जुलाई 2026

भारत स्काउट और गाइड का जिला स्तरीय,पांच दिवसीय प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर संपन्न।

गया जी-बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड गया जी के तत्वाधान में पांच दिवसीय, जिला स्तरीय द्वितीय एवं तृतीय सोपान प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर का आयोजन संस्कृत महाविद्यालय खारखुरा गया जी में किया गया। जिसका उद्घाटन भारत स्काउट और गाइड के मुख्य जिला आयुक्त, श्री पुरंदर सावर्णय एवं जिला सचिव श्री रंजीत कुमार ने स्काउट गाइड का झंडा तोलन कर किया गया। मुख्य जिला आयुक्त ने बच्चों को अपने संबोधन में बताया कि भारत स्काउट और गाइड संगठन दुनिया का सबसे बड़ी वर्दी धारी संगठन है। और बच्चे स्काउट गाइड के प्रशिक्षण प्राप्त करके देश के लिए एक जिम्मेदार नागरिक बनते हैं और इसका प्रशिक्षण के माध्यम से प्रथम सोपान द्वितीय सोपान तृतीय सोपान राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार तक बच्चों को सम्मानित कराया जाता है और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय जैसे कार्यक्रम में स्काउट गाइड को भाग लेने का मौका मिलता है। इसके प्रमाण पत्र से छात्रों को रेलवे की नौकरी सिपाही भर्ती एवं भारत सरकार के विभिन्न प्रकार के नौकरियों में महाविद्यालय में नामांकन के समय इसके प्रमाण पत्र के वेटेज दिए गए हैं जो छात्रों को लाभ मिलता है। यह कार्यक्रम जिला संगठन आयुक्त श्री गोपाल कुमार के देखरेख में किया गया। श्री कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर में जिले के कोच प्रखंड मानपुर प्रखंड टिकारी प्रखंड बेलागंज प्रखंड के बच्चे भाग लिए। इस शिविर के रात्रि में कैंप फायर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री जितेंद्र कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर जिला संगठन आयुक्त जहानाबाद श्री हरि शंकर कुमार ,जिला संगठन आयुक्त अरवल श्री राजेश कुमार,शिक्षा विभाग, भारत विकास परिषद के कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए स्काउट गाइड के छात्रों ने उपस्थित अतिथियों के बीच अद्भुत कार्यक्रम का प्रस्तुति दी। जिला संगठन आयुक्त पर्यावरण से संबंधित बताते हुए विद्यालय में पौधा रोहन का कार्य भी किया,इस परीक्षण शिविर में छात्रों को कैंप क्राफ्ट,पायनियरिंग, प्राथमिक सहायता करने की जानकारी, गैजेट बनाना, झोपड़ी व मचान बनाना, तम्मू तानना, हाइकिंग एवं ट्रैकिंग आपदा प्रबंधन स्वच्छता कार्यक्रम जैसे विभिन्न प्रकार के गुण सिखाए गए। इस शिविर में गाइड कैप्टन सोनिया सिंह कंपनी कमांडर शिखा मिश्रा, जिया कुमारी, रानी कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी, खुशबू कुमारी चांदनी कुमारी पूनम कुमारी सोनाली कुमारी हर्षिका सिंह, स्काउट लीडर सूरज कुमार, शिवम कुमार, राजू कुमार पी एम श्री उच्च विद्यालय पनारी, मनीष कुमार, प्रिंस कुमार लवकेश कुमार एवं रौनक कुमार इत्यादि। इस शिविर में 32 स्काउट गाइड शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

श्री गोपाल कुमार
जिला संगठन आयुक्त भारत स्काउट और गाइड गया जी।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!