Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: “SAFE CLICK-2026” अभियान 2.0 के आठवें दिवस साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचा गांव-गांव तक।

02 Jul 2026, 09:31 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260701 192659
जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला 

सिंगरौली: “SAFE CLICK-2026” अभियान 2.0 के आठवें दिवस साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचा गांव-गांव तक।

बाइक रैली एवं जनसंपर्क अभियान के माध्यम से आमजन को किया गया जागरूक।

सिंगरौली: पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशन में संचालित प्रदेशव्यापी “SAFE CLICK-2026” साइबर जागरूकता अभियान 2.0 के अंतर्गत  दिनांक 01 जुलाई 2026 को अभियान के आठवें दिवस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में साइबर अपराधों से बचाव हेतु व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा साइबर अपराधों के प्रति सतर्क एवं जागरूक बनाना है।

पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया हैकिंग, यूपीआई धोखाधड़ी, ऑनलाइन निवेश ठगी सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान की गई।

आयोजित प्रमुख कार्यक्रम

थाना विंध्यनगर द्वारा “SAFE CLICK-2026” अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने साइबर सुरक्षा संबंधी संदेशों एवं स्लोगन युक्त तख्तियां प्रदर्शित करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकाली तथा आमजन को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित ऑनलाइन लेनदेन एवं राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जागरूक किया।

थाना गढ़वा द्वारा ग्राम मोहरिया में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को SAFE CLICK-2026 अभियान के उद्देश्य, सुरक्षित डिजिटल लेनदेन, सोशल मीडिया सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं साइबर अपराधों की रिपोर्टिंग प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लगभग 50 ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिन्होंने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने एवं दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

अभियान के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदेश पर विश्वास न करें, अपनी बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा www.cybercrime.gov.in पोर्टल का उपयोग करें।

सिंगरौली पुलिस का उद्देश्य जागरूकता के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना तथा “साइबर स्वच्छता (Cyber Hygiene)” की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

*SAFE CLICK-2026*

*”सतर्क क्लिक – सुरक्षित भविष्य”*

*”जागरूक नागरिक ही साइबर सुरक्षा की सबसे मजबूत ढाल हैं।”*

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

PM कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, धार के 32 विद्यार्थियों को IIT दिल्ली के सहयोग से AI और FinTech प्रशिक्षण का अवसर* * प्रवेश परीक्षा अब 8 सितंबर को, आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर*
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

PM कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, धार के 32 विद्यार्थियों को IIT दिल्ली के सहयोग से AI और FinTech प्रशिक्षण का अवसर* * प्रवेश परीक्षा अब 8 सितंबर को, आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर*

धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 3 सितंबर 2026।* उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, महाराजा…

पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना द्वारा त्रि स्तरीय पंचायतों / नगरीय निकायों के उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) अन्तर्गत जारी निर्वाचन कार्यक्रम के संबंध में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक ली
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 : मनावर में जिला स्तरीय शिविर आयोजित 272 आवेदनों का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित बैंक ऑफ इंडिया ने
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 : मनावर में जिला स्तरीय शिविर आयोजित 272 आवेदनों का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित बैंक ऑफ इंडिया ने

धार,(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर (डोंचा) परिसर…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत मनावर में युवा संगम एवं उद्यम संवाद का आयोजन 50 युवाओं ने कराया पंजीयन, 17 युवाओं
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत मनावर में युवा संगम एवं उद्यम संवाद का आयोजन 50 युवाओं ने कराया पंजीयन, 17 युवाओं

धार(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर में जिला…

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Neemuch03 Sep

दिगंबर जैन समाज के नवीन पदाधिकारियों का गठन,समाज में हर्ष का वातावरण

मनासा। दिगंबर जैन समाज के नवीन पदाधिकारियों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होने पर समाज में हर्ष एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!