

*दो पक्षों में संघर्ष के बाद माहौल हुआ संगीन।
हरिद्वार। जिले के पथरी थाना क्षेत्र के बोडाहेडी गांव में विगत दिनों दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पूरे इलाके में पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। क्षेत्र में अराजकता फैलने से रोकने के लिए पुलिस कड़ी निगरानी कर रही है। वहीं पुलिस ने घटना में लिप्त 52 लोगों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष पथरी ने मय टीम के ड्रोन कैमरों की मदद से पकड़ में आए गांव के कई घरों की छतों पर जमाकर रखे गए ईंट पत्थरों को हटवाया और ऐसे 22 महिलाओं सहित 52 लोगों के खिलाफ धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत कानूनी कार्यवाही करते हुए जांच शुरू कर दी गई।











