A2Z सभी खबर सभी जिले की

पत्रकार के पिता से शराब के नशे में अभद्रता करने वाले लेखपाल के खिलाफ पत्रकारों ने दिया ज्ञापन

कपिल शर्मा की रिपोर्ट
गरौठा झांसी।आज कस्बा के पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी सुनील कुमार को ज्ञापन देते हुए अवगत कराया कि ग्राम खंडौरा में तैनात लेखपाल द्वारा पत्रकार रिंकू यादव के पिता सीनियर अधिवक्ता सूरज सिंह यादव को शराब के नशे में फोन पर अभद्र गाली गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी पत्रकारों ने उप जिलाधिकारी से मांग कि शराब के नशे में अभद्रता करने लेखपाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाए एवं तहसील पर परिसर से हटाया जाए अगर 24 घंटे के अंदर लेखपाल पर कार्यवाही एवं मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ तो मजबूरन पत्रकारों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।Screenshot 20260702 182415 Chrome
ज्ञापन देने वालों में रामपाल सिंह यदुवंशी प्रदीप शर्मा (ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष)
मिलन सिंह परिहार अनिल शर्मा राजेंद्र बुंदेला हेमंत यादव मुबीन खान राजकुमार तिवारी कपिल शर्मा ओपी यादव महेंद्र रैकवार संजय रिछारिया आशीष दीक्षित विनय कुमार शर्मा रिंकू यादव सहित पत्रकार मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!