Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

रीढ़ की हड्डी की जटिल सर्जरी सफल, ओयल ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने मरीज को दी नई उम्मीद

04 Jul 2026, 02:04 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

FB IMG 1783011092510

लखीमपुर खीरी। पेड़ से गिरने के कारण रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगने और कमर के नीचे के हिस्से के प्रभावित हो जाने के बाद 30 वर्षीय नवल किशोर के लिए जीवन चुनौतीपूर्ण हो गया था। लेकिन ओयल स्थित 20 बेड ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों ने जटिल सर्जरी कर उन्हें नई उम्मीद दी है। ऑपरेशन के बाद मरीज के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और वह चिकित्सकीय निगरानी में उपचाराधीन हैं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि जनपद सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जामबौर निवासी नवल किशोर 24 जून 2026 को पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई, जिससे कमर के नीचे का हिस्सा प्रभावित हो गया। इसके बाद परिजन उन्हें ओयल ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे ट्रामा सेंटर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीज की जांच के बाद रीढ़ की हड्डी की जटिल सर्जरी करने का निर्णय लिया। कई घंटे तक चले ऑपरेशन को ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. हरिराम वर्मा, डॉ. विनोद, डॉ. फैजल, डॉ. शशांक तथा एनेस्थेटिस्ट डॉ. जयराम की टीम ने सफलतापूर्वक पूरा किया चिकित्सकों के अनुसार, ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में लगातार सुधार देखा जा रहा है। शरीर के निचले हिस्से में धीरे-धीरे गतिविधियां लौट रही हैं और मरीज को नियमित फॉलो-अप एवं फिजियोथेरेपी के साथ चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि ओयल ट्रामा सेंटर में जटिल ऑर्थोपेडिक और ट्रॉमा मामलों का सफल उपचार किया जा रहा है, जिससे गंभीर मरीजों को दूर के बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे चिकित्सकों की टीमवर्क, समय पर उपचार और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का परिणाम बताया मरीज के परिजनों ने सफल उपचार के लिए ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना त्रिलोकपुर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक को 10 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द । परिजनों द्वारा थाना त्रिलोकपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
Siddharthnagar15 Sep

थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

डॉ० अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "अपराध की रोकथाम एंव वांछित/वारण्टीयों की गिरफ्तारी" के सम्बन्ध में…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में सैनी धर्मशाला में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में दी आहुतियां
Moradabad15 Sep

कांठ में सैनी धर्मशाला में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में दी आहुतियां

कांठ नगर स्थित सैनी धर्मशाला में भगवान श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर 11 दिवसीय गणेश महोत्सव एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में 28 सितंबर को ऐतिहासिक होगी जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा: पूर्व विधायक
Moradabad15 Sep

कांठ में 28 सितंबर को ऐतिहासिक होगी जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा: पूर्व विधायक

कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू के नेतृत्व में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जन्म…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: आर्य बंधुओं ने जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती करने की उठाई मांग
Moradabad14 Sep

कांठ: आर्य बंधुओं ने जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती करने की उठाई मांग

आर्य समाज के महान समाज सुधारक वेदों के उद्धारक एवं राष्ट्रीय जागरण के अग्रदूत महर्षि दयानंद सरस्वती के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!