Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर वरदान बना ओयल ट्रॉमा सेंटर, एक ही दिन में तीन जटिल ऑपरेशन कर बचाई मरीजों की जान

04 Jul 2026, 02:04 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

FB IMG 1783083563628

लखीमपुर खीरी। सीतापुर-लखनऊ हाईवे स्थित बेहजम तिराहा, ओयल का 20 बेड का ट्रॉमा सेंटर सड़क दुर्घटनाओं और गंभीर हड्डी संबंधी चोटों के मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता के प्रयासों से संचालित इस ट्रॉमा सेंटर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि 28 जून को ट्रॉमा सेंटर में एक ही दिन में तीन अलग-अलग गंभीर मरीजों की सफल मेजर सर्जरी की गई। इनमें नीमगांव निवासी 45 वर्षीय रामकली के कूल्हे की टूटी हड्डी, लखीमपुर निवासी 40 वर्षीय लालन वर्मा की जांघ की गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हड्डी तथा पिपरझला निवासी 5 वर्षीय युद्रांश के पैर की टूटी हड्डी का सफल ऑपरेशन किया गया। तीनों मरीजों की हालत अब स्थिर है और वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं इन जटिल सर्जरियों को सफल बनाने में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. हरिराम वर्मा, डॉ. विनोद, डॉ. फैजल, डॉ. शशांक तथा एनेस्थेटिस्ट डॉ. जयराम की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ओयल ट्रॉमा सेंटर में कंधे, घुटने, हाथ और पैर की मेजर एवं माइनर सर्जरियां नियमित रूप से की जा रही हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में 8,807 मरीजों ने यहां उपचार प्राप्त किया, जबकि वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में ही 3,483 मरीज ट्रॉमा सेंटर की सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में वर्तमान में चार विशेषज्ञ सर्जन, दो एनेस्थेटिस्ट और पर्याप्त पैरामेडिकल स्टाफ तैनात है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि ट्रॉमा सेंटर की सेवाओं को और अधिक आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाया जाए, ताकि लखीमपुर खीरी सहित आसपास के जनपदों के लोगों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके।

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना त्रिलोकपुर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक को 10 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द । परिजनों द्वारा थाना त्रिलोकपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
Siddharthnagar15 Sep

थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

डॉ० अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "अपराध की रोकथाम एंव वांछित/वारण्टीयों की गिरफ्तारी" के सम्बन्ध में…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में सैनी धर्मशाला में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में दी आहुतियां
Moradabad15 Sep

कांठ में सैनी धर्मशाला में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में दी आहुतियां

कांठ नगर स्थित सैनी धर्मशाला में भगवान श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर 11 दिवसीय गणेश महोत्सव एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में 28 सितंबर को ऐतिहासिक होगी जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा: पूर्व विधायक
Moradabad15 Sep

कांठ में 28 सितंबर को ऐतिहासिक होगी जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा: पूर्व विधायक

कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू के नेतृत्व में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जन्म…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: आर्य बंधुओं ने जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती करने की उठाई मांग
Moradabad14 Sep

कांठ: आर्य बंधुओं ने जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती करने की उठाई मांग

आर्य समाज के महान समाज सुधारक वेदों के उद्धारक एवं राष्ट्रीय जागरण के अग्रदूत महर्षि दयानंद सरस्वती के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!