A2Z सभी खबर सभी जिले की

तीन चोरी की वारदातो का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखो रु.का चोरी गया अनाज बरामद

FB IMG 4884095213922637720सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मे तथा
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, देवरी प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना देवरी पुलिस ने क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया अनाज एवं अन्य संबंधित माल बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। घटनाओं का संक्षिप्त विवरण,1. ग्राम छीर स्थित गोदाम से चना चोरी (दिनांक 25.01.2026) विद्या बिहार कॉलोनी, देवरी निवासी एवं आदिनाथ इंटरप्राइज के संचालक द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम छीर स्थित उनके गोदाम की सीढ़ियों पर रखी 35 बोरी चना (प्रत्येक लगभग 60 किलोग्राम) अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। चोरी गए चने की अनुमानित कीमत लगभग ₹98,000 थी।
2. टिकरिया तिगड्डा स्थित गल्ला दुकान में चोरी (दिनांक 04.07.2026) खण्डेराव वार्ड, देवरी निवासी फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी गल्ला दुकान का ताला बंद होने के बावजूद अज्ञात चोर छत के रास्ते अंदर घुसकर 07 बोरी मूंग, 02 बोरी चना एवं 01 छोटी पोटली मसूर, कुल लगभग ₹35,000 मूल्य का अनाज चोरी कर ले गए। 3. तिलक वार्ड स्थित मकान से मूंग चोरी (दिनांक 29.06.2026) तिलक वार्ड, देवरी निवासी (मूल निवासी ग्राम ससना) फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर में रखी 61 बोरी मूंग में से अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में प्रवेश कर 13 बोरी मूंग, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹40,000 थी, चोरी कर ले गए। तीनों प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए थाना देवरी पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र तथा अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर लगातार विवेचना की। साक्ष्यों के विश्लेषण के पश्चात पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी,1. पुंडे उर्फ अंकित पटैल2. शादिब खान,पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने तीनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया अनाज एवं अन्य संबंधित माल विधिवत बरामद कर जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें उपजेल रहली भेजा गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!