Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्रामीण सेवा शिविर- 2026’’’’’’’’ ’’ग्रामीण सेवा शिविर में  समस्या का हुआ समाधान, भंवरी देवी को मिला गृह पट्टा’’

06 Jul 2026, 09:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
03 2

ग्रामीण सेवा शिविर- 2026’’’’’’’’
’’ग्रामीण सेवा शिविर में  समस्या का हुआ समाधान, भंवरी देवी को मिला गृह पट्टा’’03 2

पाली, 06 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीणजनों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है ।

इसके तहत सोमवार को पाली जिले में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया गया।
आज ग्राम पंचायत लांबिया, पंचायत समिति पाली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में एक परिवार का वर्षों से लंबित सपना साकार हुआ, जब लाभार्थी भंवरी देवी को उनके मकान का वैध आवासीय पट्टा प्रदान किया गया।

भंवरी देवी लंबे समय से अपने घर के पट्टे के लिए प्रयासरत थीं, लेकिन विभिन्न कारणों से उनका प्रकरण लंबित था। ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवासीय पट्टा जारी किया गया। पट्टा प्राप्त होने पर भंवरी देवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर को आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो रहा है।

इस अवसर पर भंवरी देवी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद दिया।  विकास अधिकारी भगवान सिंह, प्रशासक पदमलाल, ग्राम विकास अधिकारी सतीश व्यासमणिया तथा कनिष्ठ सहायक दिलीप मेनारिया सहित संबंधित  मौजूद रहे।

’’’’’‘‘‘सोमवार को यहां हुए शिविर आयोजित’’’’’’’’

सोमवार 6 जुलाई को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत लाम्बिया, रोहट के वायद, सोजत के मेंव व खारिया नींव, मारवाड़ जंक्शन के फुलाद व चौकडिया, देसूरी के घाणेराव, रानी के खिंवाडा, बाली के लुन्दाडा व लालपुरा तथा सुमेरपुर के ढोला व बिरामी में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए गये।

’’’’’’‘’आगामी शिविर कार्यक्रम’’’’’’’’

मंगलवार 7 जुलाई को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरवा, रोहट के चेन्डा, सोजत के बिलावास व रूपावास, मारवाड़ जंक्शन के जोजावर व जाणुन्दा, देसूरी के केसुली, रानी के खौड, बाली के कुमटिया व दुदनी तथा सुमेरपुर के पोमावा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

बुधवार 8 जुलाई को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत हेमावास, रोहट के खुण्डावास, सोजत के चाडवास, मारवाड़ जंक्शन के सारण, देसूरी के बागोल, रानी के कीरवा, बाली के कोठार तथा सुमेरपुर के धणा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

गुरूवार 9 जुलाई को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुन्दोज, रोहट के खारडा, सोजत के रेन्दडी व भैसाना, मारवाड़ जंक्शन के बोरीमादा व मलसा बावडी, देसूरी के बडौद, रानी के नादाना भाटान, बाली के बिसलपुर, पेरवा व बेडल तथा सुमेरपुर के सिन्दरू में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!