Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना कछवां क्षेत्रान्तर्गतग्राम अनन्तपुर (तुलापुर) में मोडिलहवा तालाब में लावारिस हालत में मिले 31 पासपोर्ट की घटना से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार

07 Jul 2026, 10:11 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
FB IMG 1783436944100

थाना कछवां क्षेत्रान्तर्गतग्राम अनन्तपुर (तुलापुर) में मोडिलहवा  तालाब में लावारिस हालत में मिले 31 पासपोर्ट की घटना से सम्बन्धित 02 अभियुक्त गिरफ्तार FB IMG 1783436944100

 

ज्ञातव्य हो कि दिनांक: 06.07.2026 को थाना कछवां अंतर्गत ग्राम अनन्तपुर (तुलापुर) में मोडिलहवा तालाब के किनारे एक संदिग्ध पोटली पाये जाने की सूचना पर थाना कछवां पुलिस टीम द्वारा मौके पर तालाब के किनारे पानी से भीगी हुई अवस्था में पड़ी संदिग्ध पोटली को नियमानुसार क जे में लेकर खोलकर देखा गया तो उसमें विभिन्न व्यक्तियों के कुल 31 पासपोर्ट बरामद हुए। पुलिस द्वारा सभी पासपोर्टों को क जे में लेकर जांच प्रारम्भ की गयी।  अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उपरोक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना से अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकार सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 07.07.2026 को थाना कछवां पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-152/2026 धारा 324, 319 (2), 318 (4) बीएनएस व 12 पासपोर्ट एक्ट, 1967 में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। विवेचना के दौरान उपरोक्त अभियोग में भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए उपलब्ध साक्ष्यों से पाया गया कि अभियुक्तगण ओमकार गुप्ता पुत्र मिठाईलाल गुप्ता निवासी ग्राम जलालपुर थाना कछवां जनपद मीरजापुर व खाजा यादव पुत्र रज्जन यादव निवासी पसियाही थाना कछवां जनपद मीरजापुर द्वारा विभिन्न व्यक्तियों से वीजा बनवाने, विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर तथा पासपोर्ट के नवीनीकरण हेतु उक्त पासपोर्ट लिया गया था। थाना कछवां पुलिस द्वारा उपरोक्त दोनों अभियुक्तों 1. ओमकार गुप्ता व. 2 खाजा यादव को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा०न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।

विवरण पूछताछ- गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि विभिन्न व्यक्तियों द्वारा अपने पासपोर्ट नवीनीकरण कराने, वीजा संबंधी कार्य कराने तथा अच्छी कंपनी में रोजगार दिलाकर विदेश भेजने के उद्देश्य से उसे दिए गए थे। उक्त पासपोर्ट काफी समय से उसके पास रखे हुए थे जिसमें से अधिकांशतः पासपोर्टों की वैधता अवधि समाप्त हो जाने तथा संबंधित पासपोर्ट धारकों को पासपोर्ट वापस न किए जाने के कारण सभी पासपोर्टों को एक पोटली में बांधकर ग्राम अनन्तपुर (तुलापुर) स्थित मोडिलहवा तालाब के किनारे फेंक दिया था, जहां से पुलिस द्वारा कुल 31 पासपोर्ट बरामद किए गए है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण –1. ओमकार गुप्ता पुत्र मिठाईलाल गुप्ता निवासी ग्राम जलालपुर थाना कछवां जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 60 वर्ष । 2. खाजा यादव पुत्र रज्जन यादव निवासी पसियाही थाना कछवां जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 47 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग -मु0अ0सं0-152/2026 धारा 324,319 (2), 318 (4) बीएनएस व 12 पासपोर्ट एक्ट 1967 थाना कछवां जनपद मीरजापुर ।

बरामदगी-कुल 31 पासपोर्ट बरामद, जांच में पाया गया कि ये पासपोर्ट 29 अलग-अलग व्यक्तियों के नाम पर जारी हैं।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –वरिष्ठ उपनिरीक्षक भरत सुमन, थाना कछवां, जनपद मीरजापुर । मुख्य आरक्षी अताउल्ला खाँ व आरक्षी विवेक सिंह, थाना कछवां, मीरजापुर।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!