?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्रामीण सेवा शिविर- 2026’ ’ग्रामीण सेवा शिविर में पुश्तैनी मकान का पट्टा मिलने से पूरी हुई तुलसी देवी की वर्षों पुरानी अभिलाषा’

ग्रामीण सेवा शिविर- 2026’
’ग्रामीण सेवा शिविर में पुश्तैनी मकान का पट्टा मिलने से पूरी हुई तुलसी देवी की वर्षों पुरानी अभिलाषा’1

पाली, 07 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीणजनों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है ।
इसके तहत मंगलवार को पाली जिले में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया गया।
आज ग्राम पंचायत खैरवा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में तुलसी देवी पत्नी भंवरलाल प्रजापत को उनके पुश्तैनी आवासीय मकान का पट्टा प्रदान किया गया।
तुलसी देवी ने बताया कि विवाह के बाद से वे वर्षों से इस मकान में निवास कर रही थीं, लेकिन अब तक मकान का पट्टा नहीं बन पाया था। ग्रामीण सेवा शिविर की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम पंचायत खैरवा द्वारा निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण कर शिविर के दौरान उन्हें उनके पुश्तैनी आवासीय मकान का पट्टा सौंप दिया गया।
पट्टा प्राप्त होने पर तुलसी देवी की वर्षों पुरानी अभिलाषा पूरी हो गई। उन्होंने मुख्यमंत्री, राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं ग्राम पंचायत खैरवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से आमजन को त्वरित एवं प्रभावी राहत मिल रही है।
’’’’’’‘‘‘मंगलवार को यहां हुए शिविर आयोजित’’’’’’’’’
मंगलवार 7 जुलाई को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरवा, रोहट के चेन्डा, सोजत के बिलावास व रूपावास, मारवाड़ जंक्शन के जोजावर व जाणुन्दा, देसूरी के केसुली, रानी के खौड, बाली के कुमटिया व दुदनी तथा सुमेरपुर के पोमावा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए गयेे।
’’’’’’’‘’आगामी शिविर कार्यक्रम’’’’’’’’’
बुधवार 8 जुलाई को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत हेमावास, रोहट के खुण्डावास, सोजत के चाडवास, मारवाड़ जंक्शन के सारण, देसूरी के बागोल, रानी के कीरवा, बाली के को.ठार तथा सुमेरपुर के धणा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
गुरूवार 9 जुलाई को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुन्दोज, रोहट के खारडा, सोजत के रेन्दडी व भैसाना, मारवाड़ जंक्शन के बोरीमादा व मलसा बावडी, देसूरी के बडौद, रानी के नादाना भाटान, बाली के बिसलपुर, पेरवा व बेडल तथा सुमेरपुर के सिन्दरू में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसी प्रकार शुक्रवार 10 जुलाई को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाणियावास, रोहट के चोटिला, सोजत के चौपडा व राजोला कलां, मारवाड़ जंक्शन के गुडा सुरसिंह व रडावास, देसूरी के मादा, रानी के नीपल, बाली के सेसली, कोटबालियान व लुणावा तथा सुमेरपुर के पालडीजोड व सलोदरिया में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!