Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विधायक निधि से बनी सड़क में मिली भारी गड़बड़ी;सीडीओ ने अधिकारियों को थमाया नोटिस

08 Jul 2026, 11:14 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता

बाहादराबाद हरिद्वार

              (उत्तराखंड)

Vande Bharat ,July 7, 2026

IMG 0280
2df6e35f 4f85 40e7 a638 07272a5ba21b 3

*कागजों में बनी सड़क, मौके पर मिली 35.50 मीटर कम लंबाई

हरिद्वार। लक्सर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता का एक बड़ा मामला सामने आया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र द्वारा कराई गई स्थलीय जाँच में शिकायत सही मिलने पर विभाग के संबंधित अधिकारियों, प्रभारी खंड विकास अधिकारी और लेखाकार को तत्काल स्पष्टीकरण और साक्ष्य प्रस्तुत करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

यह था पूरा मामला

ग्राम दरगाहपुर तहसील-लक्सर, जनपद-हरिद्वार निवासी कपिल कुमार पुत्र रामशरण ने जून, 2025 को मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को एक शिकायती पत्र सौंपा था। आरोप था कि लक्सर विधायक द्वारा अपनी विधायक निधि से ग्राम दरगाहपुर में चन्द्रपाल सैनी के घर से राहुल कुमार सैनी के घर की ओर सीसी सड़क का निर्माण कराया जाना था, लेकिन कार्यदायी संस्था और अधिकारियों की मिलीभगत से इस सड़क को बिना बनाए ही कागजों में दर्शाकर सरकारी धनराशि हड़प कर ली गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने 04 जून, 2026 को जिला युवा कल्याण अधिकारी व जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक अभियन्ता अनिल जैन की देखरेख में एक संयुक्त जाँच टीम गठित की। जिसने 30 जून, 2026 को अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपी, जिसमें पाया गया कि कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्यों की कुल लंबाई 205.50 मीटर दर्शाई गई थी। जबकि जाँच टीम ने मौके पर जाकर दोनों सड़कों को संयुक्त रूप से नापा, तो वास्तविक लंबाई केवल 170.00 मीटर ही पाई गई। इस तरह पूरे 35.50 मीटर का भारी अंतर पाया गया, जो सीधे तौर पर वित्तीय गड़बड़ी की ओर इशारा करता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीडीओ मिश्र ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। यदि निर्धारित समय इन अधिकारियों का संतोषजनक जवाब नहीं आता तो इनके खिलाफ दंडात्मक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!