Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

आर्थिक अपराध शाखा (EOW) वाराणसी की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ठगी और जालसाजी के मामले में पिछले काफी समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त और कंपनी निदेशक आकाश कुमार को पुलिस टीम ने नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ चंदौली की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी था और चंदौली पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर इनाम घोषित किया गया था। पार्टनर और शेयरहोल्डर बनाने के नाम पर 44 लाख की चपत

08 Jul 2026, 11:14 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
98dc630e4ddddbc42148368b0c66695976cb70aa4dc8c88f187765cbfd767c08.0

आर्थिक अपराध शाखा (EOW) वाराणसी की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ठगी और जालसाजी के मामले में पिछले काफी समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त और कंपनी निदेशक आकाश कुमार को पुलिस टीम ने नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ चंदौली की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी था और चंदौली पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर इनाम घोषित किया गया था।

 

पार्टनर और शेयरहोल्डर बनाने के नाम पर 44 लाख की चपतमामला साल 2015 का है, जब नई दिल्ली स्थित ‘एस. आर. जी. पॉलीपेट प्राइवेट लिमिटेड’ (शराब व्यवसाय के नाम पर पंजीकृत कंपनी) के निदेशक आकाश कुमार और उसके साथी दीपक जायसवाल ने मिलकर एक बड़ी साजिश रची। दोनों ने मुगलसराय (चंदौली) के रहने वाले संतोष कुमार को कंपनी में निदेशक, शेयरहोल्डर और व्यावसायिक पार्टनर बनाने का लालच दिया।

 

झांसे में आकर संतोष कुमार ने अलग-अलग चेक के माध्यम से कुल 44 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसमें से:

 

आकाश कुमार के दो बैंक खातों में लगभग 17 लाख रुपये

 

दीपक जायसवाल के दो बैंक खातों में लगभग 12 लाख रुपये

 

कंपनी के दो बैंक खातों में लगभग 15 लाख रुपये भेजे गए।

 

धनराशि हड़पने के बाद दोनों आरोपियों ने संतोष कुमार को कंपनी के फर्जी शेयरहोल्डिंग दस्तावेज थमा दिए। इसके बाद न तो उन्हें कोई मुनाफा दिया गया और न ही उनकी मूल रकम वापस की गई।2017 में दर्ज हुआ था मुकदमा, EOW को सौंपी गई थी जांच

पीड़ित संतोष कुमार की शिकायत पर साल 2017 में चंदौली के थाना मुगलसराय में धारा 406, 467, 468, 471 और 120B IPC के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने इसकी जांच ईओडब्ल्यू (EOW) वाराणसी को सौंप दी थी। आपको बता दें कि इस मामले के एक अन्य आरोपी दीपक जायसवाल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

 

5 साल से गोवा में पहचान छिपाकर रह रहा था आरोपीएसपी ईओडब्ल्यू वाराणसी श्री प्रदीप कुमार के निर्देश पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, मुख्य आरक्षी छेदी सिंह और हेमंत सिंह शामिल थे।

 

गिरफ्तारी से बचने के लिए बदले ठिकाने: आरोपी आकाश कुमार (निवासी: पंचशील विहार, मालवीय नगर, नई दिल्ली) बेहद शातिर है। वह पुलिस से बचने के लिए दिल्ली के दो और धनबाद (झारखंड) का एक पता बदल चुका था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह पिछले 5 सालों से अपनी पहचान और ठिकाना बदलकर गोवा में छिपकर रह रहा था।

 

ट्रांजिट रिमांड पर चंदौली ला रही पुलिस

मंगलवार (7 जुलाई 2026) की सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी आकाश कुमार को दिल्ली से धर दबोचा। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस टीम आरोपी को कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली से चंदौली के लिए रवाना हो चुकी है, जहाँ उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!