Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नवनिर्मित बोट कल्ब का लोकार्पण, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने नहर विकास के लिए 5 करोड़ व आधुनिक जिम हेतु 50 लाख रु.देने की घोषणा

08 Jul 2026, 11:13 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 273806506444065486

IMG 20260708 084338सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश पर्यटन विकास विभाग द्वारा लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक बोट क्लब का लोकार्पण समारोह मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित लाखा बंजारा झील परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्याम तिवारी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों में सुश्री मेघा दुबे, शैलेश केसरवानी एवं अमित बैसाखिया शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा नवनिर्मित बोट क्लब का फीता काटकर लोकार्पण करने के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों ने भवन का अवलोकन कर विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने अपने संबोधन में कहा कि सागर को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन की मांग पर तालाब से लगी नहर के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए 5 करोड़ रुपये तथा बोट क्लब में आधुनिक जिम उपकरणों की स्थापना के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लाखा बंजारा झील बुंदेलखंड की महत्वपूर्ण धरोहर है और इसके समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। अगले 15 दिनों में यहां फ्लोटिंग जेट्टी भी स्थापित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पर्यटन विकास को नई दिशा दे रही है तथा बुंदेलखंड में प्राकृतिक एवं वन पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में नई पर्यटन नीति लागू कर निवेशकों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है। उनका प्रयास है कि मध्य प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बने। उन्होंने यह भी बताया कि सागर में मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एमपीटी) का एक बड़ा होटल स्थापित करने के लिए अधिकारियों को उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि सागर का तालाब शहर की पहचान और धरोहर है। इसके संरक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन से सागर के पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी।
विधायक जैन ने बताया कि शहर में जल क्रीड़ा गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्तमान में लगभग 42 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिनमें से 5 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय टीम के लिए हुआ है। इनमें से 3 बालिकाओं ने विशाखापट्टनम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर सागर का नाम रोशन किया है इस अवसर उन्होंने प्रशिक्षक आकाश तिवारी को बधाई दी। इस उपलब्धि पर मंत्री श्री लोधी ने खिलाड़ियों के अभिभावकों का सम्मान भी किया। श्री श्याम तिवारी ने कहा कि जहां कभी संजय ड्राइव पर केवल पगडंडी हुआ करती थी, आज वहां आधुनिक पर्यटन सुविधाएं विकसित हुई हैं, जिसका श्रेय विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के सतत प्रयासों को जाता है। महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि जल पर्यटन के विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा झील की सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन एम.डी. त्रिपाठी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने व्यक्त किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!