एक से अधिक ऑनलाइन चालान वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन व चालक लाइसेंस निरस्त कराये – कलेक्टर

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सभी वाहनचालकों की सूची तैयार करें जिनके एक से अधिक ऑनलाइन चालान है और आरटीओ के माध्यम से रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस निरस्त कराने की कार्यवाही करें, उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्टरेट कार्यालय में सागर स्मार्ट सिटी के परियोजना कार्यों की समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने कलेक्टरेट सभाकक्ष में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स का प्रजेंटेशन देखा और बिंदुवार समीक्षा की। शहर के यातायात की स्मार्ट सिटी के इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की जा रही ऑनलाइन निगरानी और चालानी कार्यवाही की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा की सड़क सुरक्षा हेतु यातायात नियमों का पालन करना व कराना अनिवार्य है। उन्होंने सागरवासियों से अपील करते हुए कहा की सभी नागरिक अपनी और अपने परिजनों की सुरक्षा हेतु वाहन का उपयोग करते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। जैसे की दोपहिया वाहन पर वाहनचालक व पीछे बैठने वाला दोनों ही हेलमेट लगायें, तीन सवारी न बैठाएं, चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाएं, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें। उन्होंने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा की ऐसे वाहनचालक जो बार बार नियमों का उल्लंघ करते हैं उनकी अलग से लिस्ट बनाएं और उनके वाहन पुलिस की मदद से जब्त करायें। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्मार्ट सिटी अंतर्गत आईसीसीसी, आईटीएमएस, सीसीटीवी सिटी सर्विलांस सिस्टम, हाईजीनिक फ़ूड प्लाजा, स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स सिटी स्टेडियम, इक्यूबेशन सेंटर सहित ट्रांसपोर्ट नगर एवं इंटीग्रेटेड बस टर्मिनल्स की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा की रिवेंन्यु मॉडल पर स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित सिटी स्टेडियम एवं अन्य परियोजनाओं से रिवेंन्यु समय पर प्राप्त हो यह सुनिश्चित करें। सिटी स्टेडियम व अन्य ऐसे प्रोजेक्ट जहाँ से निर्धारित शुल्क समय पर प्राप्त नहीं हो रहा है उनकी ठेकेदार एजेंसी को नोटिस दें और निश्चित समय में बकाया राशि जमा कराने हेतु सूचित करें। बकाया राशि जमा न करने पर टेंडर निरस्त करें व बकाया राशि की बसूली सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा की स्मार्ट सिटी के माध्यम से विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूर्ण किया गया है इनका कुशल संचालन नागरिकों की सुविधाओं को और बेहतर बनाएगा। हमारी प्राथमिकता है की सागर के रहवसियों को बेहतर से बेहतर तकनीकी उपलब्ध हो और अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ उन्हें मिले। उन्होंने कहा की आईसीसीसी को आज की पीढ़ी के अनुरूप और विकसित करें एआई जैसी अत्याधुनिक तकनीकी का भी प्रयोग करें। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग से शहर में व्याप्त समस्याओं को और बेहतर समझा जा सकेगा व विश्लेषण में मदद मिलने के साथ उसका त्वरित समाधान भी आसानी से किया जा सकेगा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




