संगठनात्मक व्यवस्था के तहत हम (से) का जिला कार्यालय बदला, नए कार्यालय की घोषणा जल्द टूटू खान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


प्रेस विज्ञप्ति
**संगठनात्मक व्यवस्था के तहत हम (से.) का जिला कार्यालय बदला, नए कार्यालय की घोषणा जल्द : टुटू खान**
गयाजी , 08 जुलाई। हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) गयाजी जिला अध्यक्ष टुटू खान ने कहा कि संगठनात्मक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सुरहरी मोड़, भुसंडा स्थित जिला पार्टी कार्यालय को 08 जुलाई, 2026 से तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया गया है।
जिला अध्यक्ष टुटू खान ने स्पष्ट किया कि आज की तिथि से सुरहरी मोड़, भुसंडा स्थित परिसर हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.), गया जिला इकाई का अधिकृत जिला कार्यालय नहीं रहेगा। इसलिए वहां किसी भी प्रकार की पार्टी बैठक, सदस्यता अभियान, पत्राचार अथवा अन्य संगठनात्मक गतिविधि आयोजित नहीं की जाएगी।
उन्होंने बताया कि नए जिला कार्यालय की आधिकारिक घोषणा होने तक पार्टी से संबंधित सभी संगठनात्मक कार्य, जनसमस्याओं के समाधान, आवेदन, सुझाव, बैठक एवं आवश्यक मार्गदर्शन के लिए कार्यकर्ता एवं आमजन गया गोदावरी कार्यालय में उनसे संपर्क कर सकते हैं।
टुटू खान ने जिले के सभी पदाधिकारियों, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी समर्थकों से संगठन के इस निर्णय का पूर्ण पालन करने और किसी भी प्रकार के भ्रम से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नए जिला कार्यालय की सूचना संगठन द्वारा शीघ्र ही आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) संगठनात्मक अनुशासन, सामाजिक न्याय और जनसेवा के मूल सिद्धांतों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संगठन का प्रत्येक निर्णय पार्टी के हित, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन की एकता और मजबूती के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।