Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्रामीण सेवा शिविर- 2026’’’’’’’’’* *25 वर्ष के बाद ढलाराम को मिला पुश्तैनी मकान का पट्टा*

08 Jul 2026, 07:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
b404d512 c612 4f90 9850 7a720b5d8fea
ग्रामीण सेवा शिविर- 2026’’’’’’’’’*
*25 वर्ष के बाद ढलाराम को मिला पुश्तैनी मकान का पट्टा*b404d512 c612 4f90 9850 7a720b5d8fea

पाली, 08 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीणजनों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है ।

इसके तहत बुधवार को पाली जिले में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया गया।
आज ग्राम पंचायत हेमावास ग्रामीण सेवा शिविर में 25 वर्षों से लंबित प्रकरण का समाधान करते हुए ढलाराम पुत्र गणाराम मेघवाल निवासी हेमावास को उनके पुश्तैनी मकान का पट्टा प्रदान किया गया।

लंबे समय से पट्टा नहीं मिलने के कारण ढलाराम को अपने मकान का कानूनी स्वामित्व प्राप्त नहीं हो पा रहा था, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण सेवा शिविर में प्रस्तुत प्रकरण पर प्रशासन द्वारा आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई पूरी कर उन्हें मौके पर ही पुश्तैनी मकान का पट्टा सौंप दिया गया।

पट्टा प्राप्त करने के बाद ढलाराम ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके मकान का कानूनी अधिकार सुनिश्चित हो गया है और भविष्य में वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रहे हैं।

ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से वर्षों से लंबित राजस्व एवं अन्य जनहित के मामलों का त्वरित निस्तारण कर ग्रामीणों को उनके अधिकार दिलाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है, जिससे आमजन का सरकार एवं प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

’’’’’’‘‘‘बुधवार को यहां हुए शिविर आयोजित’’’’’’’’’

बुधवार 8 जुलाई को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत हेमावास, रोहट के खुण्डावास, सोजत के चाडवास, मारवाड़ जंक्शन के सारण, देसूरी के बागोल, रानी के कीरवा, बाली के कोठार तथा सुमेरपुर के धणा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए गयेे।

’’’’’’’‘’आगामी शिविर कार्यक्रम’’’’’’’’’

गुरूवार 9 जुलाई को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुन्दोज, रोहट के खारडा, सोजत के रेन्दडी व भैसाना, मारवाड़ जंक्शन के बोरीमादा व मलसा बावडी, देसूरी के बडौद, रानी के नादाना भाटान, बाली के बिसलपुर, पेरवा व बेडल तथा सुमेरपुर के सिन्दरू में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

शुक्रवार 10 जुलाई को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाणियावास, रोहट के चोटिला, सोजत के चौपडा व राजोला कलां, मारवाड़ जंक्शन के गुडा सुरसिंह व रडावास, देसूरी के मादा, रानी के नीपल, बाली के सेसली, कोटबालियान व लुणावा तथा सुमेरपुर के पालडीजोड व सलोदरिया में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। 11 जुलाई को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बोमादडा, देसूरी के देसूरी में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी प्रकार 13 जुलाई को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांपा, रोहट के भाकरीवाला, सोजत के धुरासनी व सरदार समंदं, मारवाड़ जंक्शन के पांचेटिया व चिरपटिया, देसूरी के माण्डीगढ, रानी के पिलोवनी, बाली के लाटाडा, शिवतलाव व मुण्डारा तथा सुमेरपुर के खिमाड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!