शहर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में झिंझरी तलाब परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी
कटनी नगर निगम द्वारा शहर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में महाराणा प्रताप वार्ड स्थित झिंझरी तालाब परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया। अभिया के दौरान बरगद, कदंब सहित विभिन्न प्रजातियों के छायादार और पर्यावरण हितैषी पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एवं क्षेत्रीय पार्षद व एमआईसी सदस्य तुलसा गुलाब बेन ने पौधरोपण कर नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के साथ उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, पार्षद शशिकांत तिवारी, समाजसेवी राजू शर्मा, उपयंत्री मोना करेरा, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक भी अभियान में शामिल हुए और पौधे लगाए।
नगर निगम प्रशासन के अनुसार शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने और जल स्रोतों के आसपास प्राकृतिक वातावरण को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आगामी दिनों में विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण अभियान जारी रहेगा। झिंझरी तालाब परिसर में लगाए गए पौधे भविष्य में क्षेत्र की हरियाली, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करने में होंगे सहायक।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।